Pawan Singh के चरित्र पर Akshara Singh ने उठाए सवाल बोलीं वो 10 जगह मुंह मार रहा है

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
Akshara Singh Pawan Singh: अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक वक्त पर एक दूसरे को डेट कर रहे थे. पर अब दोनों की राहें जुदा हैं. दोनों अलग होकर भी एक दूसरे पर शब्दों के बाण चलाते रहते हैं. अक्षरा ने अब एक इंटरव्यू में पवन सिंह पर अपनी भड़ास निकाल है. उन्होंने कहा कि एक अफेयर हो गया तो क्या मुझे लटका दो फांसी पर. #peparnews 
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और पावर स्टार पवन सिंह का रिश्ता एक वक्त पर खूब सुर्खियां बटोरता था. अब जब सालों पहले दोनों का ब्रेकअप हो चुका है, तब भी दोनों स्टार चर्चा में ही रहते हैं. कभी अक्षरा तो कभी पवन एक दूसरे के बारे में बातें करते रहते हैं. अब अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में पवन सिंह पर अपनी भड़ास निकाली है. उन्होंने एक्टर के चाल-चरित्र पर सवाल भी उठाए और कहा कि मुझे भी घर बसाना है.
अक्षरा सिंह ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें पवन सिंह के बारे में खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह के शादी के दौरान मुझे काफी संभाला था. एक्ट्रेस कहती हैं कि अगर किसी ने मेरे लिए एक सेकेंड भी सोचा होगा तो मैं उसकी कर्जदार हूं, मैं किसी का किया भूल नहीं सकती. वो बोलीं कि मैं आम्रपाली को शायद इसलिए भी बहुत मानती हूं.
मुझे लटका दो फांसी पर पवन सिंह से अफेयर से जुड़े सवाल पर अक्षरा ने कहा, “जमाना हो गया, मुझे भी अपना जीवन बसाना है. एक ही नाम के साथ उलझकर नहीं रहना. वो 10 जगह इधर उधर लड़कियों के साथ घूम रहा है. उससे कोई सवाल नहीं करता, मुझे कोई चैन से जीने नहीं दे रहा है. क्यों? क्योंकि मैं लड़की हूं. मैं लड़की हूं तो क्या ये मेरा गुनाह है. एक अफेयर हो गया तो क्या मुझे लटका दो फांसी पर. ऐसे सवाल बार बार मुझे हिट करते रहते हैं.
अक्षरा सिंह हमेशा होने वाले अफेयर की चर्चा से खफा नज़र आईं. वो कहती हैं, “हर दूसरे तीसरे दिन सोशल मीडिया पर मेरा रील बना दिया जाए, मेरे वीडियोज़ आएं, उसके साथ लिंक करके, तब तो मेरा जीवन कभी बस ही नहीं सकता. बस एक नाम के साथ चिपक कर आगे रह जाऊंगी. कौन करेगा मुझसे शादी. मेरे घर में पैरेंट्स नहीं हैं? मेरे घर में भी पैरेंट्स हैं, उनके भी इमोशंस हैं. हर दिन..एक सड़ा हुआ नाम, जिसके बारे में हम बाते किए जा रहे हैं और वो 10 जगह मुंह मारे जा रहा है. वो पब्लिकली है, हर जगह. #peparnews 
पवन सिंह के चरित्र पर सवाल उठाते हुए अक्षरा कहती हैं, “उसका चरित्र क्या है. वो हर जगह प्रमाणित है. फिर लोग उसको क्यों नहीं बोल रहे हैं? उससे क्यों नहीं पूछ रहे हैं कि तुमने कभी लाइफ में क्या किया होगा?” अक्षरा ने कहा कि मैं उसके बारे में चर्चा नहीं करती, लोग मुझसे सवाल करते हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी लड़की को अच्छा नहीं लगेगा कि एक ही घिसा पिटा टॉपिक लेकर आते रहो. वो कहती हैं कि जो भी हुआ, मैंने एक पॉडकास्ट में सब साफ कर दिया. मैं अपने बीते हुए कल को बोझ की तरह लेकर नहीं घूम सकती.

  • Related Posts

    क्या Nitish Kumar बनने जा रहे हैं भारत के राष्ट्रपति? विश्लेषण

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।भारतीय राजनीति में समय-समय पर ऐसे नाम सामने आते रहते हैं जो सत्ता के सर्वोच्च संवैधानिक पदों के लिए संभावित दावेदार माने जाते हैं।…

    Bihar Nitish Kumar जाएंगे राज्यसभा, Nishant deputy CM हो सकता है

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं. वहीं उनके बेटे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त