जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास 67 साल में पहली बार जीता रणजी ट्रॉफी

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
Ranji Trophy Final जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम ने भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है. रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में उन्होंने कर्नाटक को हराकर पहली बार यह खिताब अपने नाम किया है. #peparnews 
Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर ने घरेलू क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जम्मू-कश्मीर की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मजबूत मानी जा रही कर्नाटक की टीम को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया. जम्मू-कश्मीर ने 1959-60 में रणजी ट्रॉफी में पहली बार हिस्सा लिया था. तब से 67 साल बीत चुके हैं, और टीम को अब तक कोई खिताब नहीं मिला था. उनकी पहली जीत 1982-83 में सेना के खिलाफ आई थी, लेकिन अब वह चैंपियन बन गई है.
जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में ही एकतरफा किया मुकाबला मैच में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में कर्नाटक की टीम सिर्फ 293 रन पर सिमट गई. दूसरी पारी में भी जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों ने शानदार लय बरकरार रखी. कामरान इकबाल ने 160 रन की बेहतरीन पारी खेली, वहीं साहिल ने भी शतक जड़कर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई. दूसरी पारी के बाद टीम की कुल बढ़त 630 रन से ज्यादा हो गई, जिससे मुकाबला पूरी तरह एकतरफा हो गया और अंत में मैच का ड्रॉ करने का फैसला लिया गया.
नियमों के मुताबिक, रणजी ट्रॉफी में मुकाबला रद्द होने पर पहली पारी के आधार पर नतीजा निकाला जाता है. जो भी टीम पहली पारी में बढ़त हासिल करने में कामयाब रहती है, उसको विजेता घोषित किया जाता है. इस नियम के चलते जम्मू-कश्मीर की टीम ये मैच अपने नाम करने में कामयाब रही. बता दें,
जम्मू-कश्मीर ने पहली बार ही फाइनल में जगह बनाई थी और वह ट्रॉफी भी अपने नाम करने में कायमाब रही. इस ऐतिहासिक पल के दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हुबली में मौजूद रहे. उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को खेल के प्रति प्रेरित करेगी. #peparnews 
आकिब नबी रहे जीत के हीरो इस टूर्नामेंट में जम्मू-कश्मीर की जीत के तेज गेंदबाज आकिब नबी रहे. आकिब नबी ने टूर्नामेंट में कुल 60 विकेट हासिल किए. वह इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने. फाइनल मैच की पहली पारी में भी उन्होंने 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इससे पहले सेमीफाइनल में भी वह 9 विकेट चटकाने में कामयाब रहे थे. वहीं, क्वार्टर फाइनल मैच में उन्होंने कुल 12 विकेट हासिल किए थे.

  • Related Posts

    बिहार में कब होंगे पंचायत चुनाव? पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ कर दी

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Bihar News in Hindi: नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा बिहार में पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे. साथ ही…

    UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र सरकार को देना है

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।UGC यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होने जा रही है। इससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    • March 10, 2026
    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त