निशांत कुमार बनेंगे नेता, CM नीतीश के बेटे की सियासत में होने वाली है एंट्री

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी जल्द राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. जनता दल यूनाइडेट में उनकी एंट्री को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. पार्टी उनके शामिल होने और नई जिम्मेदारा को लेकर जल्द ही ऐलान करेगी. #peparnews
बिहार की राजनीति में जल्द ही एक और राजनीतिक परिवार का आगाज होने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के बारे में कहा जा रहा है कि वह जल्द ही राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. अगर निशांत राजनीति में आते हैं कि नीतीश कुमार का परिवार भी राजनीतिक परिवार की लिस्ट में शामिल हो जाएगा.
माना जा रहा है कि निशांत की राजनीति में एंट्री का ऐलान होली के बाद इसी महीने में किया जा सकता है.नीतीश सरकार के राज्य मंत्री श्रवण कुमार ने आज मंगलवार को कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री तय हो गई है, और जनता दल यूनाइटेड (JDU) जल्द ही इस फैसले का औपचारिक ऐलान करेगा.
JDU के वरिष्ठ नेता का कहना है कि निशांत कुमार को पार्टी में “बड़ी जिम्मेदारी” दी जाएगी.उन्होंने समाचार एजेंसी PTI से कहा, “अब, यह साफ हो गया है, और यह फाइनल है कि निशांत कुमार जल्द ही सक्रिय राजनीति में आएंगे. पार्टी अगले एक-दो दिन में इस बारे में औपचारिक ऐलान करेगी. पार्टी कार्यकर्ता कई सालों से निशांत के राजनीति में आने की मांग कर रहे थे. अब होली से पहले इस तरह की खबर से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक खाते उत्साहित हैं.
क्या राज्यसभा भेजे जाएंगे निशांतराज्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी. हालांकि उन्हें कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी, यह अगले एक-दो दिन में तय हो जाएगा.”यह पूछे जाने पर कि क्या निशांत कुमार को राज्यसभा भेजा जा सकता है, श्रवण कुमार ने कहा, “कुछ भी हो सकता है.” श्रवण कुमार, जो एक दशक से ज्यादा समय से राज्य कैबिनेट में मंत्री हैं, उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश का बेहद करीबी माना जाता है.नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए काफी समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी को चलाने के लिए निशांत कुमार राजनीति में उतर सकते हैं. #peparnews
हालांकि निशांत राजनीति में आने से बचते रहे हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से यह मांग की जाने लगी थी कि निशांत सक्रिय राजनीति में आएं और अपने पिता की विरासत को आगे लेकर जाएं.

  • Related Posts

    बिहार में कब होंगे पंचायत चुनाव? पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ कर दी

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Bihar News in Hindi: नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा बिहार में पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे. साथ ही…

    UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र सरकार को देना है

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।UGC यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होने जा रही है। इससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    • March 10, 2026
    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त