UPSC CSE Final Result 2025, BJP नेता के बेटे एकांश ढुल बने थर्ड टॉपर

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
UPSC Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा में हरियाणा के एकांश ढुल ने देशभर में थर्ड रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है. भाजपा नेता कृष्ण ढुल के बेटे एकांश की इस सफलता पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बधाई दी. चंडीगढ़ से शुरुआती शिक्षा और दिल्ली में तैयारी कर, एकांश ने लगातार प्रयासों से यह मुकाम पाया है, जिससे पूरे हरियाणा में खुशी का माहौल है. #peparnews 
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का फाइनल रिजल्ट का ऐलान किया. हरियाणा के कद्दावर भाजपा नेता कृष्ण ढुल के बेटे एकांश ढुल ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है. एकांश ढुल की सफलता के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा नेता कृष्ण ढुल को फोन कर बधाई दी है. एकांश ढुल की इस कामयाबी से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे हरियाणा और शहर में जश्न मनाया जा रहा है.
रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद सीएम नायब सैनी ने एकांश ढुल के पिता कृष्ण ढुल को फोन कर उन्हें बधाई दी. कृष्ण ढुल ने सीएम से बातचीत करते हुए कहा कि एकांश ने ऐसा काम किया है, जिससे पूरे प्रदेश का नाम रौशन हो गया है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी यह आपका मार्गदर्शन है, जिससे हरियाणा प्रांत के हर बच्चे को इतना बड़ा सौभाग्य मिल रहा है. बिना पर्ची और बिना खर्ची को जो आपने नारा दे रखा है. इसने इतिहास रच दिया है.
थर्ड टॉपर बने एकांश ढुल एकांश ढुल की शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ से हुई है. उन्होंने 10वीं की परीक्षा भवन विद्यालय चंडीगढ़, सेक्टर-27 से उत्तीर्ण की है. वहीं, 12वीं की पढ़ाई सेंट कबीर पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ सेक्टर-26 से हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए एकांश ढुल दिल्ली चले गए. उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीए ऑनर्स की पढ़ाई की.
ग्रेजुएशन के बाद एकांश ढुल ने दिल्ली में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की. इससे पहले भी वह यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर चुके हैं. साल वर्ष 2024 में उनका 342वां रैंक और साल 2025 में 295वां रैंक हासिल किया था. लगातार प्रयास एवं मेहनत के बाद इस बार एकांश ढुल ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया है. #peparnews 
शुक्रवार को यूपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया. इसमें कुल 958 उम्मीदवारों का चयन हुआ, जिसमें सामान्य कैटेगरी के कुल 317 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के कुल 104 उम्मीदवार, ओबीसी के कुल 306 उम्मीदवार, अनुसूचित जाति के कुल 158 उम्मीदवार और अनुसूचित जनजाति के कुल 73 हैं.

  • Related Posts

    बिहार में कब होंगे पंचायत चुनाव? पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ कर दी

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Bihar News in Hindi: नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा बिहार में पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे. साथ ही…

    UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र सरकार को देना है

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।UGC यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होने जा रही है। इससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    • March 10, 2026
    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त