2 नहीं 1 डिप्टी सीएम, बिहार में कैसी होगी नई सरकार? नीतीश ने बुलाई मीटिंग

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
Bihar New CM Face News: बिहार में नई सरकार कैसी होगी, मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका सवाल हर कोई जानना चाहता है। इस बीच नीतीश कुमार ने आज शाम पार्टी की मीटिंग बुलाई है। #peparnews 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से बिहार की राजनीति ने बडी करवट ले ली है। बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, नई सरकार का गठन क्या होने वाला है? निशांत कुमार का कद क्या होगा? इन सभी पर चर्चा तेज हो गई है। तमाम अटकलों के बीच जानकारी सामने आ रही है कि बिहार की नई विधानसभा में 2 नहीं 1 ही डिप्टी सीएम हो सकता है। यह लगभग तय है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ही उप मुख्यमंत्री होंगे।
इस बीच आज 6 मार्च को शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास पर अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा होने वाली है। माना जा रहा है कि नई सरकार में जदयू कोटे से 15 मंत्री शामिल हो सकते हैं। आज शाम की बैठक में नीतीश कुमार पार्टी सदस्यों से बातचीत कर अपने फैसले को भी समझाने की कोशिश करेंगे। साथ ही कहा जा रहा है कि वह जदयू को यह भी विश्वास दिलाएंगे कि भले ही राज्यसभा जा रहे हैं लेकिन बिहार की राजनीति पर नजर बनाए रखेंगे।

अभी जदयू का सीएम और बीजेपी के 2 डिप्टी सीएम

नवंबर, 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनावों के बाद एनडीए में बनी सहमति के अनुसार फिलहाल जदयू से मुख्यमंत्री हैं और बीजेपी से 2 मुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष का पद भी बीजेपी के पास ही है और उपाध्यक्ष का पद जदयू के पास है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-आर से 2 मंत्री हैं। ‘हम’ और रालोमो से 1-1 मंत्री हैं। अब नई सरकार में कौन सा फॉर्मूला अपनाया जाएगा, यह अगले कुछ दिनों में स्पष्ट हो जाएगा।

बिहार के नए मुख्यमंत्री का ऐलान कब

यह तय हो गया है कि 10 बार मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब बिहार की राजनीति से अलग होने जा रहे हैं। अब सवाल है कि बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? इस रेस में कई नाम शामिल हो गए हैं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दौड़ में सबसे आगे हैं। इसके बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का नाम चल रहा है। दिलीप जायसवाल और संजय जायसवाल भी रेस में हैं।
हालांकि कुछ नाम ऐसे भी हैं जो चौंका सकते हैं। बिहार बीजेपी के दलित चेहरा जनक राम, महिला विधायक श्रेयसी सिंह और गायत्री देवी के नाम भी चलना शुरू हो गए हैं। हालांकि पूरी तस्वीर साफ होने के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा। 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव हैं। जानकारी यह मिल रही है कि राम नवमी के दिन यानी 29 मार्च को मुख्यमंत्री पद के लिए नाम का ऐलान किया जा सकता है।

क्या जदयू का हो सकता है सीएम

एक चर्चा यह भी है कि अगर मुख्यमंत्री पद जदयू के पास ही रहता है तो पुराने फॉर्मूले पर ही सरकार चलेगी। अगर बीजेपी के पास मुख्यमंत्री पद नहीं जाता है तो जदयू से कौन सीएम फेस हो सकता है? इनमें विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार के नामों की चर्चा है। हालांकि इसकी संभावना लगभग न के ही बराबर है और इसकी पूरी संभावना है कि इस बार मुख्यमंत्री बीजेपी का ही होगा। #peparnews 

क्या आरजेडी-जदयू सरकार बना सकती है?

यूं तो सियासत में कुछ भी संभव है। बिहार में हम पहले भी ऐसा देख चुके हैं। नंबर की बात करें तो विपक्षी के 41 और जदयू के 84 विधायक मिलकर सरकार बना सकते हैं। लेकिन इस बार आरजेडी का सत्ता में लौटना महज ‘ख्याली पुलाव’ ही कह सकते हैं। जदयू और बीजेपी में फिलहाल सब ठीक चल रहा है और ऐसे में बड़ा उलटफेर देखने को नहीं मिलेगा।

  • Related Posts

    मोदी सरकार ने संसद में चर्चा के दौरान क्यों अधिसूचना जारी की है?

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।संसद में एक तरफ नारी शक्ति कानून में संशोधन विधेयक पर बहस चल रही है और दूसरी तरफ ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ 2023 को…

    बिहार में कब होंगे पंचायत चुनाव? पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ कर दी

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Bihar News in Hindi: नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा बिहार में पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे. साथ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    • March 10, 2026
    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त