Gandhi ghat पटना वाटर मेट्रो में , हाजीपुर सोनपुर में भी चलाने का प्लान #patnametro

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
पटना को जल्द ही वाटर मेट्रो की सौगात मिलेगी. गांधी घाट पर चार्जिंग पॉइंट का काम शुरू हो गया है. 10.5 किमी लंबा यह सफर गांधी घाट और गायघाट से शुरू होगा, बाद में हाजीपुर-सोनपुर तक विस्तारित होगा. वातानुकूलित बोट, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और नई तकनीक से लैस इस परियोजना का उद्देश्य पटना के पर्यटन और नदी परिवहन को बढ़ावा देना है, #prparnews patnametro
जिसकी लागत लगभग 908 करोड़ रुपये है.बिहार की राजधानी पटना में लोगों जल्द ही वाटर मेट्रो की सौगात मिलने वाली है. पटना के गांधी घाट पर चार्जिंग प्वाइंट के निर्माण का काम अभी शुरू हुआ है. कंगन घाट और दीघा घाट पर भी इसका निर्माण होना प्रस्तावित है. शनिवार को पर्यटन विभाग की तरफ से इसकी जानकारी दी गई. वाटर मेट्रो का यह सफर 10.5 किमी लंबा होगा. प्रथम चरण में गांधी घाट और गायघाट पर मुख्य पड़ाव होंगे. इसके बाद दूसरे चरण में हाजीपुर,
सोनपुर में भी वाटर मेट्रो चलने की योजना है.पर्यटकों को लुभाने के लिए यहां कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. दो पर्यावरण अनुकूल वाटर मेट्रो हाइब्रिड मोड में चलाई जाएंगी. आपातकालीन स्थिति के लिए 3-4 रेस्क्यू बोट भी तैनात रहेंगी. इन जहाजों में नई तकनीक की बैट्री का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा पॉवर बैकअप के लिए जेनरेटर की व्यवस्था होगी. गर्मी के दिनों में यात्रा का आनंद लेने में परेशानी ना हो इसके लिए हर बोट को एसी युक्त बनाया जा रहा है.इतना ही नहीं, पर्यटकों को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है.
यही वजह है कि बोट को ऑटोमेटिक बोट लोकेशन सिस्टम से लैस किया गया है, जिससे इसकी निगरानी की जा सके. पर्यटकों की सुरक्षा के लिए बोट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. वहीं बोट को इस तरीके से तैयार किया जा रहा है, अगर बोट हाई स्पीड में भी चले तो कम लहरें पैदा हों.एक बोट की कितनी होगी कीमत?पटना वाटर मेट्रो के लिए जिस बोट का इस्तेमाल किया जायेगा उसका नाम ‘एमवी-गोमधर कुंवर’ है. इस बोट की कीमत करीब 12 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है. पूरे पटना वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत करीब 908 करोड़ रुपए मानी जा रही है. #peparnews patnametro
यह प्रोजेक्ट इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया और बिहार सरकार का एक संयुक्त प्रयास है. इसमें कोचि जहाज निर्माण स्थल के इंजीनियरों से तकनीकी मदद भी ली जा रही है.कितना लंबा होगा वाटर मेट्रो का पहला मार्ग?पटना वाटर मेट्रो का पहला रूट दीघा और कंगन घाट के बीच होगा, जिसकी लंबाई करीब 10 किमी होगी. वाटर मेट्रो का सफर कंगन घाट से शुरू होकर गायघाट होते हुए गांधी घाट, दीघा घाट, फरक्का महतो घाट, नारियल घाट, पानापुर, कोंहरा घाट, काली घाट (सोनपुर) और छेछर घाट पर समाप्त होगा. जानकारी के अनुसार, भविष्य में योजनाओं को 10 टर्मिनल के साथ 4 रूट तक विस्तार किया जाएगा.
  • Related Posts

    बिहार में कब होंगे पंचायत चुनाव? पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ कर दी

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Bihar News in Hindi: नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा बिहार में पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे. साथ ही…

    UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र सरकार को देना है

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।UGC यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होने जा रही है। इससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    • March 10, 2026
    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त