माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज Arshdeep Singh पर आईसीसी ने जुर्माना लगा दिया है. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया.
Arshdeep Singh Match Fees Fine: अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में कमाल प्रदर्शन कर टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की लेकिन अब इस खिलाड़ी पर जुर्माना लग गया है. आईसीसी ने अर्शदीप सिंह को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है और उनकी 15 फीसदी मैच फीस काट ली गई है. अर्शदीप सिंह ने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरेल मिचेल को गुस्से में गेंद मार दी थी जिसके बाद दोनों के बीच काफी तल्खियां देखने को मिली, इसी घटना के बाद अर्शदीप पर जुर्माना ठोक दिया गया है.

अर्शदीप-मिचेल की लड़ाई

अर्शदीप सिंह और डैरेल मिचेल की लड़ाई न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर में हुई थी. उनकी दूसरी और तीसरी गेंद पर मिचेल ने छक्का लगा दिया था जिसके बाद अर्शदीप को गुस्सा आ गया. पांचवीं गेंद पर मिचेल ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद सीधे अर्शदीप के हाथों में आ गई जिसके बाद इस खिलाड़ी ने गुस्से में आकर तेज थ्रो डैरेल मिचेल को मार दी.
 मिचेल को अर्शदीप सिंह की हरकत पर गुस्सा आया और इसके बाद अंपायर और कप्तान सूर्यकुमार यादव को बीच-बचाव के लिए उतरना पड़ा. हालांकि इसके बाद अर्शदीप सिंह ने खुद मिचेल के पास जाकर उनसे माफी मांगी. अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हर्षा भोगले के साथ बातचीत में कहा कि वो कहीं और थ्रो फेंक रहे थे लेकिन गेंद रिवर्स स्विंग हो गई. #peparnews 

अर्शदीप को नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

अर्शदीप सिंह को अब टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच की फीस पूरी नहीं मिलेगी. अर्शदीप सिंह के फाइनल की फीस में से 45 हजार रुपये कटेंगे. दरअसल टीम इंडिया के खिलाड़ियों को एक टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं, अर्शदीप सिंह की 15 फीसदी मैच फीस कट रही है और अब इस खिलाड़ी 2 लाख 55 हजार रुपये ही मिलेंगे.
खैर ये रकम तो बेहद छोटी है क्योंकि मंगलवार को ही बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया है और एक खिलाड़ी के खाते में कम से कम 5 करोड़ रुपये आएंगे. अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया को फिर वर्ल्ड चैंपियन बनाया है, ऐसे में उनपर पैसों की बरसात होती ही रहेगी.

  • Related Posts

    मोदी सरकार ने संसद में चर्चा के दौरान क्यों अधिसूचना जारी की है?

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।संसद में एक तरफ नारी शक्ति कानून में संशोधन विधेयक पर बहस चल रही है और दूसरी तरफ ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ 2023 को…

    UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र सरकार को देना है

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।UGC यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होने जा रही है। इससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    • March 10, 2026
    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त