राहुल गांधी लोकसभा में जब बोल रहे थे, जोरदार हंगामा हुआ. इस दौरान एक सदस्य ने पीठासीन को यार कह दिया. इस पर भड़के पीठासीन ने सदस्यों को कड़ी लगाई.लोकसभा में बजट सत्र के चौथे दिन जहां कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित हुई थी, पांचवें दिन धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत हुई तो कांटा वहीं अटका रहा. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने की. राहुल गांधी ने अपने स्पीच की शुरुआत करते हुए कहा कि कल मैंने एक आर्टिकल के आधार पर अपना भाषण शुरू किया था. अब मैं चाहता हूं कि उस आर्टिकल को ऑथेंटिकेट किया जाए. उन्होंने आगे कहा कि मैंने कल कहा था, राष्ट्रपति के अभिभाषण में जो मुद्दा है, वह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है. अमेरिका, चीन और पाकिस्तान के बीच संबंधों का सवाल है. राहुल गांधी ने कहा कि इस आर्टिकल में यह बात कोट की गई है और मैंने इसे ऑथेंटिकेट कर दिया है. इस पर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कहा कि आप इसे सदन के पटल पर रखिए, हम इसकी जांच करेंगे और आपको बताएंगे. उन्होंने राहुल गांधी से अनुरोध किया कि वे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर ही बोलें.राहुल गांधी ने लद्दाख का मुद्दा उठाया, जिस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति की. रिजिजू ने कहा कि कल स्पीकर ने इस पर रूलिंग दे दी थी. जब किसी मामले पर एक बार रूलिंग हो चुकी हो, तो उसी मुद्दे को दोबारा नहीं उठाया जा सकता. रिजिजू ने केसी वेणुगोपाल का भी नाम ले लिया. इसके बाद केसी वेणुगोपाल भी अपनी सीट पर खड़े हो गए. वेणुगोपाल ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री सदन को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने सदन में कहा कि रिजिजू ने उन्हें और गौरव गोगोई को फोन किया था.
ईरान के हमलों में अमेरिका को कितना नुकसान? 500 से ज्यादा सैनिक हताहत,
अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।ईरान के हमलों में अमेरिका को कितना नुकसान? IRGC का बड़ा दावा 500 से ज्यादा सैनिक हताहत, अब्राहम लिंकन पर दागीं मिसाइलें, ईरान की…