बिहार में रोज 776 लोगों को कांटे कुत्ते, जानिए किस जिले में सबसे बुरा हाल

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

बिहार के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के आंकड़ों से राज्य के जिलों के बीच विकास और आय में बड़े स्तर पर विषमताएं सामने आईं हैं. इसके साथ सर्वेक्षण में खुलासा यह भी हुआ है कि राज्य में कुत्ता काटने की घटनाएं कितनी गंभीर हो चुकी हैं. रिपोर्ट में ये बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान राज्य मे हर दिन औसतन 776 लोग कुत्तों के काटने का शिकार बने हैं. 

विधानमंडल के बजट सत्र में सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की गई. इस रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में 2,83,274 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले वित्तीय वर्ष (2023-24) के 2,44,367 मामलों की तुलना में लगभग 38,907 अधिक हैं. इस तरह कुत्ता काटने की बढ़ोतरी चिंताजनक मानी जा रही है. 

बिहार के आर्थिक सर्वेक्षण में कुत्ता काटने को राज्य में सबसे अधिक रिपोर्ट की जाने वाली स्वास्थ्य समस्या बताया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक यह अब बिहार में सबसे ‘प्रचलित रोग’ के रूप में दर्ज हो रहा है. इसके बाद एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (ARI) या फ्लू जैसी बीमारी का स्थान है. बिहार में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 31,025 ARI/इन्फ्लुएंज़ा जैसे मामलों की पुष्टि की गई. 

जानें, किस जिले में सबसे बुरा हालकुत्ता काटने की सबसे अधिक घटनाएं राज्य की राजधानी पटना में दर्ज की गईं, जहां FY 2024-25 में 29,280 मामले सामने आए.  बिहार के अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में मामले रिकॉर्ड किए गए, जिनमें शामिल हैं:पूर्वी चंपारण- 24,452

नालंदा-19,637गोपालगंज-18,879पश्चिम चंपारण -17,820जहानाबाद -12,900गया -10,794भोजपुर – 10,496पूर्णिया -10,373वैशाली -10,155 इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि बिहार के 10 जिलों में ही कुत्ता काटने के 1.65 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए.

  • Related Posts

    निशांत कुमार बनेंगे नेता, CM नीतीश के बेटे की सियासत में होने वाली है एंट्री

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी जल्द राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. जनता दल यूनाइडेट में उनकी एंट्री को…

    Patna University छात्र संघ चुनाव में मतदान के दौरान हंगामा Rinkal Yadav

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।पटना यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट यूनियन चुनाव में स्टूडेंट्स के वोट डालने की वजह से काफी चहल-पहल है। वोटिंग सुबह 8:30 बजे शुरू हुई और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त