महज 23 साल की उम्र में तीन मर्डर, आधा दर्जन अटेम्प्ट टू मर्डर, मोबाइल का यूज नहीं  बनारसी यादव की क्राइम कुंडली

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

वाराणसी पुलिस एनकाउंटर में ढेर अपराधी बनारसी यादव ने 2003 में चोरी से अपराध शुरू किया था. 23 की उम्र तक उसने 3 हत्याएं कीं. मोबाइल और बैंक खातों से दूरी बनाकर वह गिरफ्तारी से बचता रहा. उसने जोगेंद्र यादव से ₹2 लाख की सुपारी लेकर कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या की थी.

यूपी के वाराणसी में जिस बनारसी यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया, वह शातिर किस्म का अपराधी था. बनारसी 2003 में पहली बार चोरी के मामले में गाजीपुर के खानपुर थाने से जेल गया था. जेल में ही वह कुख्यात अपराधियों के संपर्क में आया. इसके बाद महज 23 साल में 3 हत्या और 5 से अधिक हत्या के के प्रयास जैसे अपराधों को अंजाम दिया. उसने कई सफेदपोशों तक को धमकाया था. 

अपराध के बाद राज्य छोड़ने में माहिर बनारसी यादव के नहीं पकड़े जाने का सबसे बड़ा कारण था कि वह मोबाइल और बैंक खातों का इस्तेमाल नहीं करता था. वाराणसी के कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या के बाद उसने मुंबई, कर्नाटक में फरारी काटी. पुलिस से बचने के लिए अकेला ही रहता था. उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं.

आपको बता दें कि वाराणसी के सारनाथ में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या के पीछे 29 बिस्वा जमीन वजह थी जिसको लेकर महेंद्र की सुपारी दी गई थी. यह सुपारी महेंद्र गौतम के पूर्व परिचित गाजीपुर निवासी जोगेंद्र यादव उर्फ फैटु नाम के व्यक्ति ने बनारसी यादव को दी थी. घटना को अंजाम देने के लिए अरविंद यादव उर्फ फौजी, विशाल और बनारसी यादव को दो-दो लाख रुपये और पिस्तौल मुहैया कराई गई थी. असलहा बिहार के मुंगेर निवासी मोहम्मद मुकीम ने उपलब्ध कराया था. 

मालूम हो कि बनारसी यादव 2003 में पहली बार चोरी के मामले में गाजीपुर के खानपुर थाने से जेल गया था. वह महज 23 साल की उम्र में तीन हत्या और पांच से अधिक हत्या के प्रयास जैसे घटना को अंजाम दे चुका था. अभी तक ना पकड़े जाने के पीछे वजह थी कि यह मोबाइल और बैंक खातों का इस्तेमाल भी नहीं करता था.

बताया जाता है कि कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या के बाद बनारसी यादव कर्नाटक और मुंबई में छिपा रहा. इसके ऊपर अब तक सबसे ज्यादा मुकदमे गाजीपुर वाराणसी और सोनभद्र में रहे. वाराणसी के सारनाथ में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या को लेकर बनारसी के ऊपर कुल 21 मुकदमे दर्ज हो चुके थे और पुलिस ने इसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया था.

फिलहाल, गाजीपुर के करंडा के गौरहट के रहने वाले बनारसी यादव को STF ने बीती रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के बरियासनपुर रिंग रोड पर जवाबी कार्रवाई में एनकाउंटर में मार गिराया. वहीं, गाजीपुर के ही तीसरे शूटर विशाल के लिए अभी भी पुलिस दबिश दे रही है.

  • Related Posts

    कोई Iran-Iraq तो कोई Saudi में फंसा, दो दिन से नहीं हुई अपनों से बात Iran news

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।ईरान-इजराइल युद्ध के चलते खाड़ी देशों में फंसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों परिवारों में दहशत है। इंटरनेट और नेटवर्क बाधित होने से शनिवार रात…

    Iran khamenei news in hindi, जौनपुर में आक्रोश, शिया समुदाय ने US Israel

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के विरोध में जौनपुर में हजारों शिया प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका-इजरायल के खिलाफ मोर्चा खोला. ‘हर घर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त