मधेपुरा में एक और रहस्यमयी मौत से हड़कंप, मिली BPSC अभ्यर्थी युवती की लाश 

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

बिहार के मधेपुरा में एक बार फिर युवती की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. बीपी मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की कथित आत्महत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब शहर के आनंद विहार कॉलोनी स्थित एक लॉज से 24 वर्षीय युवती की लाश मिलने से दहशत का माहौल बन गया है.

बिहार में मधेपुरा के बीपी मंडल कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के गर्ल्स हॉस्टल से छात्र की फंदे से लटकती लाश मिलने के बाद कथित आत्महत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब मधेपुरा शहर में एक और युवती की लाश मिल गई.बंद कमरे से युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.

मधेपुरा के आनंद विहार कॉलोनी, वार्ड संख्या तीन स्थित एक लॉज के कमरे में 24 साल की युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई.मृतका की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लरहा वार्ड नंबर नौ निवासी रामचंद्र यादव की पुत्री निधि कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि निधि पिछले एक महीने से मधेपुरा में रहकर बीपीएससी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थी. वह दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी.घटना के समय वह कमरे में अकेली रह रही थी, क्योंकि उसकी रूममेट प्रतिभा कुमारी दो दिन पहले ही घर चली गई थी. प्रतिभा ने बताया कि शाम में निधि से फोन पर बातचीत हुई थी और तब सब कुछ सामान्य था.

मृतका का भतीजा आशीष कुमार, जो स्वयं मधेपुरा में रहकर पढ़ाई करते हैं, ने बताया कि फोन रिसीव नहीं होने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई.जब वे लॉज पहुंचे तो कमरे का गेट अंदर से बंद था.गेट खोलने पर निधि बेहोश अवस्था में पड़ी मिली. आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लॉज मालिक शिवशंकर भारती ने बताया कि उनके तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर 8 से 10 लड़कियां किराए पर रहती हैं. घटना के समय वे घर पर मौजूद नहीं थे.

अर्चना नामक युवती ने उन्हें घटना की सूचना दी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर पूरे मामले की गहन छानबीन में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा. इस रहस्यमयी मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं. 

  • Related Posts

    निशांत कुमार बनेंगे नेता, CM नीतीश के बेटे की सियासत में होने वाली है एंट्री

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी जल्द राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. जनता दल यूनाइडेट में उनकी एंट्री को…

    नागपुर के बारूद कारखाने में भीषण विस्फोट, 15 की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Nagpur Katol SBL Factory Blast: नागपुर के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हुए विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 18…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त