बर्थडे पार्टी मनाने गए व्यापारी की हत्या, डिलीवरी एजेंट्स ने हेलमेट से पीट पीटकर ली जान

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक 36 वर्षीय व्यापारी की हेलमेट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड ने दिल्ली में सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए  हैं. परिवार का आरोप है कि एक हेलमेट को हथियार बनाकर हमारे बेटे की जान ले ली गई. हम चाहते हैं कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि किसी और परिवार को यह दर्द न सहना पड़े.

राजधानी के दिल कनॉट प्लेस में देर रात दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गया एक युवक कभी घर लौटकर नहीं आ सका. 36 वर्षीय कारोबारी शिवम गुप्ता की कुछ दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद मौत हो गई. आरोप है कि खाना डिलीवरी करने वाले कुछ युवकों ने विवाद के दौरान शिवम के सिर पर हेलमेट से कई वार किए.

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रहने वाले शिवम गुप्ता 2 जनवरी की शाम एक दोस्त के साथ पार्टी में शामिल होने कनॉट प्लेस गए थे. इसी दौरान ई-ब्लॉक, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास उनका कुछ डिलीवरी पार्टनर्स से झगड़ा हो गया. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि करीब तीन लोगों ने मिलकर शिवम पर हमला कर कर दिया.

पुलिस के मुताबिक 3 जनवरी तड़के करीब 1.30 बजे पुलिस को PCR कॉल मिली कि सड़क पर एक युवक बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पड़ा है. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शिवम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सिर में कई गंभीर चोटें और हेमेटोमा पाया. हालत इतनी नाजुक थी कि वह बयान देने की स्थिति में नहीं थे.

शिवम के घर वालों ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पार्टी में गया था, लेकिन रात में वापस नहीं लौटा. कई बार फोन करने पर सम्पर्क नही हुआ. फिर पुलिस का फोन आया कि बेटा अस्पताल में भर्ती है. डॉक्टरों की सलाह पर शिवम को 4 जनवरी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया और 5 जनवरी को उसका ऑपरेशन हुआ.

डॉक्टरों ने परिवार को बताया गया कि अगले 36 से 72 घंटे बेहद अहम होंगे. कुछ समय के लिए हालत में सुधार भी दिखा और परिवार को उम्मीद जगी, लेकिन 19 जनवरी को शिवम ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने घटनास्थल से खून से सने सबूत जुटाए. मौके की वीडियोग्राफी कराई और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली.

परिवार ने की कड़ी कार्रवाई की मांग 

शुरुआती जांच में मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 110 (गैर इरादतन हत्या) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं. अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी लोगों की भूमिका की जांच जारी है.

परिवार का आरोप है कि एक हेलमेट को हथियार बनाकर हमारे बेटे की जान ले ली गई. हम चाहते हैं कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि किसी और परिवार को यह दर्द न सहना पड़े. कनॉट प्लेस जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर हुई इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

  • Related Posts

    मोदी सरकार ने संसद में चर्चा के दौरान क्यों अधिसूचना जारी की है?

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।संसद में एक तरफ नारी शक्ति कानून में संशोधन विधेयक पर बहस चल रही है और दूसरी तरफ ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ 2023 को…

    UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र सरकार को देना है

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।UGC यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होने जा रही है। इससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    • March 10, 2026
    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त