Premanand Maharaj छोटी जाति से हूं भक्त के ये कहने पर प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा?

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने स्पष्ट किया कि हिंदू धर्म में भक्ति को जाति, कुल या जन्म की सीमाओं में बांधा नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि भक्ति का मार्ग समर्पण, आचरण और भाव से जुड़ा है, न कि किसी जाति या कुल से.
Premanand Maharaj: हिंदू परंपरा में भक्ति को कभी भी जाति, कुल या जन्म की सीमाओं में नहीं बांधा गया है. फिर भी समाज में आज भी ऐसी धारणाएं मौजूद हैं, जो इंसान की पहचान उसके कुल और जाति तय करने लगती हैं. जबकि भक्ति का मार्ग इन सभी भेदों को तोड़कर केवल समर्पण, आचरण और भाव को महत्व देता है. यही कारण है कि जब कोई व्यक्ति स्वयं को पूर्ण रूप से ठाकुर जी को अर्पित कर देता है, तब उसकी पहचान न किसी कुल से होती है और न किसी जाति से, बल्कि वह केवल और केवल हरि का हो जाता है. इसी से जुड़ी एक समस्या लेकर भक्त  वृंदावन मथुरा के जाने माने बाबा प्रेमानंद महाराज के पहुंचा. भक्त ने महाराज जी से कहा कि मैं अति तुच्छ अदम एवम नीच कुल में जन्मा हूं.’
प्रेमानंद महाराज ने उस भक्त को बीच में रोकते हुए कहा कि, ‘कुल का तो पहले भ्रम हटाओ. आज के बाद ये शब्द कभी मत बोलना क्योंकि हमारे यहां इस शब्द की कोई मान्यता नहीं है. जब हम ठाकुर जी को स्वयं को समर्पित कर चुके हैं, तो हमारी पहचान अब किसी सांसारिक कुल या गोत्र से नहीं, बल्कि अच्युत प्रभु से होती है. फिर अपने कुल का स्मरण क्यों करें? चाहे कोई चंडाल कुल में जन्मा हो, यदि वह सच्चे भाव से भजन करता है और शुद्ध आचरण पर चलता है, तो उसके नाम के उच्चारण मात्र से भी हम उसका चरणामृत लेकर माथे से लगाएंगे.’
आगे प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि, ‘हमारे लिए वही श्रेष्ठ है जो भक्ति के मार्ग पर है. भक्ति ही सर्वोपरि है और जो भक्ति को धारण करता है, वही सर्वोपरि होता है. इसमें कुल, जाति या ऊंच-नीच का कोई स्थान नहीं है. आज से तिलक धारण किया है, तो समझिए कि अब आप अच्युत गोत्री हैं, केवल और केवल हरि के हैं.’

  • Related Posts

    राजद ने मनाई संत रविदास की 649वीं जयंती तेजस्वी यादव बोले सरकार गरीबों के लिए कुछ नहीं करती

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।कार्यक्रम का उद्घाटन राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने किया। इसमें राज्यभर से संत रविदास के अनुयायी बड़ी संख्या में भाग लेने…

    अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण मामले में FIR पॉक्सो एक्ट में हुआ केस

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के मामले FIR दर्ज कर ली गई है। प्रयागराज के झूंसी थाने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त