चलती ट्रेन में अकेले सफर कर रही महिला ने दिया बच्ची को जन्म

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

साउथ बिहार एक्सप्रेस के कोच में सफर के दौरान प्रसव पीड़ा होने पर महिला ने चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया. झाझा स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए ‘ऑपरेशन सेवा’ के तहत तुरंत मेडिकल हेल्प और एंबुलेंस की व्यवस्था कर मां और नवजात को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया.चलती साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में उस वक्त भावुक पल सामने आया, जब सफर के दौरान एक महिला को प्रसव पीड़ा उठी और कोच में ही बच्ची का जन्म हो गया.

बिहार के झाझा स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने तुरंत ‘ऑपरेशन सेवा’ के तहत मोर्चा संभाला, डॉक्टर और एंबुलेंस की व्यवस्था कर मां और नवजात को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया.बुधवार का दिन था. गाड़ी संख्या 13287 अप साउथ बिहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पर दौड़ रही थी. कोच एस-1 में सफर कर रही खुशबू नाम की महिला यात्री रायपुर से पटना जा रही थीं. सफर लंबा था और वह अपने दो बच्चों के साथ अकेले यात्रा कर रही थीं.

इसी दौरान ट्रेन में अचानक उन्हें तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. पहले तो सहयात्रियों को लगा कि सामान्य तबीयत खराब हुई है, लेकिन कुछ ही मिनटों में स्थिति गंभीर हो गई.ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर रुकी, रेलवे सुरक्षा बल झाझा के एसआईपीएफ अशोक कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत कोच में पहुंचे. बिना एक पल गंवाए कोच को अटेंड किया गया. तब तक महिला ने कोच में बच्ची को जन्म दे दिया.यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी… महिला ने दिया बच्ची को जन्म,

रेलवे ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया अस्पताल!सूचना मिलते ही रेलवे के डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए. कोच के अंदर ही मां और नवजात को प्राथमिक उपचार दिया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद सलाह दी कि बेहतर देखभाल के लिए तुरंत अस्पताल ले जाना जरूरी है. रेलवे प्रशासन ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कराई.

प्रसूता और नवजात को सुरक्षित झाझा रेफरल अस्पताल भेजा गया. सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीआरपी की एक महिला आरक्षी को भी उनके साथ भेजा गया.झाझा रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मो. शादाब ने बताया कि जीआरपी से सूचना मिलते ही मेडिकल टीम तैयार कर ली गई थी.

स्टेशन पहुंचते ही महिला को मेडिकल हेल्प दी गई. अस्पताल लाने के बाद मां और बच्ची दोनों की जांच की गई और दोनों को स्वस्थ पाया गया. डॉक्टर ने बताया कि महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ अकेले सफर कर रही थी और साथ में कोई पुरुष सदस्य नहीं था. इस पूरे घटनाक्रम में आरपीएफ और जीआरपी के बीच बेहतरीन तालमेल, त्वरित निर्णय और मानवीय संवेदनशीलता से महिला की मदद की गई.

  • Related Posts

    बिहार में कब होंगे पंचायत चुनाव? पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ कर दी

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Bihar News in Hindi: नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा बिहार में पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे. साथ ही…

    UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र सरकार को देना है

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।UGC यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होने जा रही है। इससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    • March 10, 2026
    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त