दरभंगा में गरजा लोहिया चौक से एकमी घाट तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
दरभंगा में लोहिया चौक से एकमी पुल तक अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया. एलिवेटेड सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन ने सड़क किनारे बने अवैध दुकान और मकान हटाए. कई लोगों ने खुद अतिक्रमण हटाया, जबकि पक्के निर्माण बुलडोजर से तोड़े गए. एसडीएम विकास कुमार ने दो दिन में जमीन खाली करने की चेतावनी दी.
खास बात यह रही कि इस बार आमतौर पर दिखने वाला विरोध नजर नहीं आया. प्रशासन द्वारा पहले से मेकिंग और सूचना दिए जाने के बाद कई लोगों ने खुद ही अपनी दुकान और मकान हटाने शुरू कर दिए. लोग अपना सामान सुरक्षित निकालने में लगे दिखे.
इसके बावजूद प्रशासन पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचा. भारी पुलिस बल और दो बुलडोजर तैनात किए गए. दरभंगा के एसडीएम विकास कुमार खुद मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी करते रहे.
जहां कंक्रीट के पक्के निर्माण थे और लोगों ने खुद नहीं हटाया, वहां बुलडोजर चलाकर उन्हें तोड़ा गया. एसडीएम ने सभी अतिक्रमणकारियों से अपील की कि दो दिनों के भीतर खुद ही अतिक्रमण हटा लें, नहीं तो प्रशासन कार्रवाई करेगा.
एलिवेटेड सड़क के लिए हो रही कार्रवाई प्रशासन के अनुसार, शहर को जाम से राहत देने के लिए लगभग तेरह-चौदह किलोमीटर लंबी एलिवेटेड सड़क बनाई जानी है. पहले चरण में लोहिया चौक से एकमी तक डबल डेकर फ्लायओवर का निर्माण प्रस्तावित है. इसी के लिए जमीन की नापी पूरी कर ली गई है और अतिक्रमण हटाया जा रहा है.
स्थानीय निवासी रवि कुमार ने बताया कि चार दिनों से लोगों को सूचना दी जा रही थी. ज्यादातर लोग स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा रहे हैं. उनका कहना है कि यह सरकार का सराहनीय कदम है और इससे सड़क चौड़ी होगी.
वहीं स्थानीय निवासी अलका कुमारी ने कहा कि विकास अच्छी बात है, लेकिन लोगों को थोड़ा और समय मिलना चाहिए था. उन्होंने बताया कि हाल ही में दुकान बनाई थी, ऐसे में तुरंत हटाना मुश्किल है.
एसडीएम विकास कुमार ने स्पष्ट किया कि नोटिस पहले ही दिया जा चुका है. अगले दो दिनों में अतिक्रमण पूरी तरह हटा दिया जाएगा. जो लोग खुद नहीं हटाएंगे, उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि नाराजगी बहुत कम है और लोगों को समझाकर हटाया जा रहा है.

  • Related Posts

    बिहार में कब होंगे पंचायत चुनाव? पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ कर दी

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Bihar News in Hindi: नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा बिहार में पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे. साथ ही…

    UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र सरकार को देना है

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।UGC यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होने जा रही है। इससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    • March 10, 2026
    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त