पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
भारत के खिलाफ 61 रन की हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद युसूफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नीतियों और राजनीतिक दखलअंदाजी पर सवाल उठाए. उन्होंने इशारों- इशारों में मोहस‍िन नकवी पर हमला बोला.
भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर अंदरूनी बहस तेज हो गई है. आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में रव‍िवार (15 फरवरी) को भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया और सुपर-8 में जगह पक्की कर ली.
पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद युसूफ ने मैच के बाद सोशल मीडिया पर निराशा जताते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की कार्यप्रणाली पर तीखा सवाल उठाया. उन्होंने PCB चीफ मोहस‍िन नकवी का नाम लिए ब‍िना इशारों में कहा कि टीम की समस्याएं मैदान से ज्यादा सिस्टम के भीतर हैं, जहां फैसले क्रिकेटिंग लॉजिक से नहीं, बल्कि निजी पसंद-नापसंद और बाहरी प्रभाव से तय होते हैं.
यूसुफ की टिप्पणी ने वर्षों से चली आ रही उस बहस को फिर हवा दे दी, जिसमें PCB पर राजनीतिक हस्तक्षेप, अस्थिर चयन नीति और प्रशासनिक असंगतियों के आरोप लगते रहे हैं. हालिया नेतृत्व, जिसमें मोहस‍िन का कार्यकाल भी शामिल है, लगातार आलोचना के घेरे में रहा है.
युसूफ ने एक्स पर लिखा- जब तक हम पाकिस्तान क्रिकेट से पॉलिटिकल असर और पर्सनल एजेंडा नहीं हटाते, हम उस टीम में वापस नहीं आ सकते जो हम कभी थे, यह हमारे क्रिकेट इतिहास का सबसे बुरा दौर है, और इसके लिए मेरा दिल दुखता है, नाकाबिल लोगों को ऑफिस और टीम से हटा देना चाहिए. 
हालांकि युसूफ ने नाम तो नहीं लिया लेकिन यह माना रहा है कि उनका इशारा पूरी तरह से मोहस‍िन नकवी का माना जा रहा है. इससे पहले शोएब अख्तर ने भी मोहस‍िन नकवी को इशारों-इशारों में तंज कसा था. 
मैच के बाद प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ फैन्स ने टीम के सीनियर खिलाड़ियो बाबर आजम और शाहीन आफरीदी को जिम्मेदार ठहराते हुए बड़े बदलाव और युवा खिलाड़ियों को मौका देने की मांग की वहीं भारत के खिलाफ हार ने पाकिस्तान क्रिकेट में आत्ममंथन की जरूरत को और गहरा कर दिया है. कुछ पुफ

  • Related Posts

    बिहार में कब होंगे पंचायत चुनाव? पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ कर दी

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Bihar News in Hindi: नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा बिहार में पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे. साथ ही…

    UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र सरकार को देना है

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।UGC यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होने जा रही है। इससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    • March 10, 2026
    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त