Delhi Weather इस साल फरवरी में ही गर्मी दिल्ली में सामान्य से अधिक

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
Delhi Weather: मौसम बदलने लगा है, रजाई-कंबल और गर्म कपड़े अब किनारे हो रहे हैं. होली अभी दूर है लेकिन गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में 18 फरवरी को बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना जताई है. जिससे बढ़ते तापमान में राहत मिलने की उम्मीद है.
इस साल फरवरी में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान सामान्य से काफी अधिक पहुंच गया है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में हाल के दिनों में दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है, जो इस मौसम में बहुत असामान्य है. वहीं, बीते दिन यानी सोमवार को दिल्ली ने इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया. 
सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 7.2 डिग्री ज्यादा है. आयानगर में भी 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो औसत से 7.1 डिग्री अधिक था. फरवरी के पहले 15 दिनों में औसत अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री ऊपर है. जबकि न्यूनतम तापमान भी कई जगहों पर सामान्य से 1-3 डिग्री ज्यादा रहा, जिससे रातें भी गर्म महसूस हो रही हैं.
क्यों बढ़ रही है गर्मी? मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहे हैं. आमतौर पर फरवरी में ठंडी हवाएं और बारिश से तापमान नीचे रहता है, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ. साफ आसमान और कम हवाओं की वजह से धूप तेज पड़ रही है. कई शहरों में फरवरी में ही गर्मी के संकेत दिख रहे हैं, जो जलवायु परिवर्तन का असर भी हो सकता है.स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि फरवरी के मध्य में दिल्ली में इतनी गर्मी होना असामान्य है. 
बारिश को लेकर क्या है अपडेट? भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है. इसके असर से 17 और 18 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. 18 फरवरी को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
बारिश के कारण तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है. 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13-15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, बारिश के बाद 19-20 फरवरी से मौसम फिर साफ हो जाएगा और तापमान दोबारा बढ़कर 28-30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में तापमान सामान्य से ऊपर ही रहेगा, लेकिन बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी. दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति और हवा की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी की एयर क्वालिटी खराब कैटेगरी में बनी हुई है. औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 258 पर रहा, जो खराब कैटेगरी में है.

  • Related Posts

    मोदी सरकार ने संसद में चर्चा के दौरान क्यों अधिसूचना जारी की है?

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।संसद में एक तरफ नारी शक्ति कानून में संशोधन विधेयक पर बहस चल रही है और दूसरी तरफ ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ 2023 को…

    बिहार में कब होंगे पंचायत चुनाव? पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ कर दी

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Bihar News in Hindi: नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा बिहार में पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे. साथ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    • March 10, 2026
    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त