Periods में Dhurandhar एक्ट्रेस ने शूट किया था शरारत गाना दर्द से निकले आंसू Ayesha Khan

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
आयशा खान ने फिल्म Dhurandhar के आइटम सॉन्ग ‘शरारत’ का एक अनसुना किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें पीरियड्स हो रहे थे, लेकिन लेकिन तब भी वो उस दर्द को सहन करते हुए नाचती रहीं.
आदित्य धर की फिल्म Dhurandhar का हर गाना लाजवाब है, शायद इसलिए इसके म्यूजिक एल्बम को यूट्यूब समेत हर प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा सुना जा रहा है. शरारत’ गाने ने यूट्यूब पर 200 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज कमा लिए हैं. इसमें नजर आ चुकीं दोनों एक्ट्रेसेज आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा को फैंस ने भी काफी पसंद किया
शरारत गाना Dhurandhar का आइटम सॉन्ग है, जिसकी धूम इंडिया समेत कई देशो में मची. इस गाने पर लोगों ने रील्स बनाईं. गाने में लोगों को आयशा और क्रिस्टल का डांस भी बेहद पसंद आया. यूट्यूब कमेंट सेक्शन इस बात का गवाह भी है. मगर आयशा के मुताबिक उनके लिए इस गाने में परफॉर्म करना तब उतना आसान नहीं था
हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में आयशा खान बताती हैं कि जब शरारत गाना शूट हो रहा था, तब वो अपने पीरियड्स पर थीं. इससे उन्हें डांस करने में बेहद तकलीफ महसूस हुई. एक्ट्रेस ने कहा, ‘हमारी दो दिन की शूटिंग थी. बहुत थकान वाली थी, मैं उन दिनों पीरियड्स पर थी. मतलब पीरियड्स में सूजन हो जाती चेहरा-शरीर बेस्ट नहीं लगता. काश मैं शूटिंग के दौरान अपने बेस्ट फॉर्म में होती. दो दिन में इतना सारा काम था.’ 
कोई पूछ रहा था कि सेट पर कैसा लगा, क्योंकि हमें कुछ पता ही नहीं था कि कौन-कौन वहां है. फिर गौरव गेरा सर ने बताया कि वो भी सेट पर थे, तो मैं हैरान गई कि अरे आप भी थे? क्योंकि क्रिस्टल और मुझे कहीं देखने का टाइम ही नहीं मिला. उन दो दिनों में शादी का सीन भी शूट करना था. इतना कुछ करना था कि टाइम ही नहीं था.’
आयशा ने आगे उस वीडियो का भी जिक्र किया, जिसमें उनकी आंखों से आंसू छलक गए थे. इस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया था. जिसपर उन्होंने कहा, ‘हम बहुत थक गए थे, नाच-नाच के हड्डियां तक दुख रही थीं. मेरा दिल बहुत भर आया था और शायद पीरियड्स की वजह से इमोशन्स भी ज्यादा हिट कर रहे थे. तो बस, मुझसे कंट्रोल नहीं हुआ और मैं रो पड़ी. वो खुशी के आंसू थे.’ 
आयशा खान के लिए पिछला कुछ वक्त प्रोफेशनली काफी अच्छा गुजरा है. Dhurandhar के अलावा वो कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में भी नजर आई हैं, जिसमें उन्हें काफी प्यार मिला. ये फिल्म कुछ ही दिनों पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी रिलीज हुई है.

  • Related Posts

    Pawan Singh के चरित्र पर Akshara Singh ने उठाए सवाल बोलीं वो 10 जगह मुंह मार रहा है

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Akshara Singh Pawan Singh: अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक वक्त पर एक दूसरे को डेट कर रहे थे. पर अब दोनों की राहें…

    6 पत्नियों के लिए पति ने बनवाया 20 फीट का पलंग खर्च किए इतने लाख

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।ब्राजीलियाई इंफ्लूएंसर आर्थर ओ उर्सो ने कुछ साल पहले छह पत्नियों के लिए 20 फुट का पलंग बनवाया था जिसके लिए 80 लाख रुपये…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त