अनन्या पांडे ने कपिल शर्मा शो में मॉर्डन रिश्तों पर खुलकर बात की, जहां उन्होंने आज के प्यार को 90 के दशक के प्यार से तुलना करते हुए इसे ‘पॉपकॉर्न लव’ बताया. उन्होंने कहा कि आज के रिश्ते कमिटमेंट से डरते हैं और छोटे-छोटे कारणों से टूट जाते हैं, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव से इमोशनल कनेक्शन वीक हुआ है. जिससे रिश्ते अस्थिर हो रहे हैं.
गई है, जिसकी वजह से ब्रेकअप, तलाक भी ज्यादा बढ़ गई हैं. मॉर्डन रिलेशनशिप में रिश्ते बनने से पहले टूट रहे हैं और समय के साथ-साथ लोग कमिटमेंट से भी डरने लगे हैं. हाल ही में द कपिल शर्मा शो में अनन्या पांडे ने आज के रिश्तों पर खुलकर बात की.एक्ट्रेस ने आज के प्यार की 90 के दौर के प्यार से तुलना की, उन्होंने आजकल के प्यार को पॉपकॉर्न जैसा भी बताया. उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है, जहां कुछ लोग उनकी बात को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उनकी बात से असहमति जता रहे हैं.
अनन्या पांडे को हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में देखा गया था, जो एक लव स्टोरी थी. अनन्या पांडे अक्सर ही अपने बयानों के चलते सुर्खियों का हिस्सा बन जाती हैं और इस बार भी उनका बयान उनको लाइमलाइट में ले आया है. हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में अनन्या ने मॉर्डन वर्ल्ड के प्यार को पॉपकॉर्न लव बताया और 90 के दशक के रिश्तों को ज्यादा कमिटमेंट वाला.
मॉर्डन रिलेशनशिप में कोई इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं