17 फरवरी से 4 मार्च तक मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली 7040 अभ्यर्थी देंगे फिजिकल टेस्ट

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
मुजफ्फरपुर भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2025-26 के अंतर्गत जिले में होने वाली भर्ती रैली की तैयारियां शुरू हो गई है। चक्कर मैदान मुजफ्फरपुर में यह 17 फरवरी से चार मार्च तक चलेगी। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कुल 7040 अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती प्रक्रिया को सफल, शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस व सेना के बीच समन्वय स्थापित किया गया है।
सेना भर्ती के निदेशक सह कर्नल संपत यादव ने मंगलवार को इसकी जानकारी जिला प्रशासन के माध्यम से दी। अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान पांच ट्रेडों के लिए चयन प्रक्रिया होगी। इनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्समैन (दसवीं पास) व अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं पास) शामिल हैं।
शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले दिन मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इसको लेकर समाहरणालय सभागार में सेना, जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक डीएम सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में हुई।
डीएम ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूरी जिम्मेदारी व तत्परता से दायित्वों को समय पर पूरा करें तथा सेना भर्ती कार्यालय के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें, ताकि इसमें भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को कोईपरेशानी न हो और भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार हो सके।
डीएम ने चक्कर मैदान में भर्ती रैली के दौरान आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैरिकेडिंग, ग्राउंड लेवलिंग, पर्याप्त पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था व अग्निशमन यंत्रों की तैनाती को कहा। साथ ही किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया।
अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था को दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती के लिए समय से संयुक्तादेश जारी करने को कहा। समादेष्टा से होमगार्ड की तैनाती करने को कहा। सिविल सर्जन को चक्कर मैदान में मेडिकल टीम व एंबुलेंस की तैनाती का निर्देश दिया। चक्कर मैदान इलाके में लूज तारों को हटाने के लिए विद्युत कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया।
मोतिहारी जिले के अभ्यर्थियों के लिए 17 फरवरी, दरभंगा व समस्तीपुर के लिए 18 फरवरी, बेतिया व सीतामढ़ी के लिए 19 फरवरी और मधुबनी, मुजफ्फरपुर व शिवहर जिलों के अभ्यर्थियों के लिए 20 फरवरी को शारीरिक दक्षता परीक्षा होगा।
डीएम ने अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन शैलेश कुमार चौधरी को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। वे भर्ती प्रक्रिया के दौरान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
मौके पर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र, नगर पुलिस अधीक्षक, रेल एसपी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी थे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि अग्निवीर भर्ती रैली को पूरी पारदर्शिता, अनुशासन व सुरक्षा के साथ संपन्न कराया जाएगा।

  • Related Posts

    निशांत कुमार बनेंगे नेता, CM नीतीश के बेटे की सियासत में होने वाली है एंट्री

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी जल्द राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. जनता दल यूनाइडेट में उनकी एंट्री को…

    कोई Iran-Iraq तो कोई Saudi में फंसा, दो दिन से नहीं हुई अपनों से बात Iran news

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।ईरान-इजराइल युद्ध के चलते खाड़ी देशों में फंसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों परिवारों में दहशत है। इंटरनेट और नेटवर्क बाधित होने से शनिवार रात…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त