बिहार के सीमांचल जाकर DM SP की बैठक लेंगे अमित शाह जानिए क्या है एजेंडा

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार से तीन दिन के बिहार प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान शाह सीमांचल जाकर डीएम-एससी के साथ बैठक करेंगे.अमित शाह के दौरे की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है. #peparnews 
गृह मंत्री अमित शाह अपने दौरे के दौरान अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में बैठकें करेंगे. प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत उनका फोकस इंडो-नेपाल सीमा से सटे गांवों पर रहेगा. इन सीमा से सटे डीएम और एसपी को शाह खास निर्देश देंगे,
 जिससे घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके. बैठक के दौरान अमित शाह का बॉर्डर क्षेत्रों में अवैध धार्मिक निर्माण डेमोलिशन भी जोर रहेगा. राज्य के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सातों जिलों के डीएम और एसपी को तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं.

नक्सल मुक्त’ की तरह ‘घुसपैठ मुक्त’ बनाने का संकल्प

गृह मंत्री का फोकस न केवल सुरक्षा पर है, बल्कि कानून-व्यवस्था और विकास को मजबूत करके क्षेत्र को ‘नक्सल मुक्त’ की तरह ‘घुसपैठ मुक्त’ बनाने का संकल्प है. शाह का यह तीन दिवसीय प्रवास 25 फरवरी से शुरू हो रहा है और 27 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान वे गृह मंत्रालय के आला अधिकारियों के साथ मिलकर बड़े एक्शन प्लान तैयार करेंगे, जिसका असर आने वाले महीनों में दिखाई देगा. इस बीच अमित शाह खास तौर पर वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत चयनित पंचायतों का निरीक्षण भी कर सकते हैं. हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं.

सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

BBS Photo

गृह मंत्री के दौरे की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है. पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी एक्टिव हैं. अधिकारियों को विकास योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं. पंचायत स्तर तक तैयारी सुनिश्चित की जा रही है. शाह बॉर्डर गार्डिंग फोर्स SSB के अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे. इस बैठक में ED और अन्य जांच एजेंसियों के अधिकारी शामिल रहेंगे.

सीमांचल में मुस्लिमों की आबादी अधिक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीमांचल के जिलों में मुस्लिम आबादी राज्य औसत (17.7 फीसदी) से काफी अधिक है. किशनगंज में 68 फीसदी तक, जबकि अररिया, कटिहार और पूर्णिया में भी 50-70 फीसदी के आसपास है. नेपाल और बांग्लादेश से सटी खुली सीमाओं के कारण घुसपैठ का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में है. सरकार का मानना है कि डेमोग्राफिक बदलाव सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है. यह चिंता का भी विषय है. इस पूरे मामले को लेकर ही शाह सीमांचल के डीएम और एसपी के साथ बैठक करेंगे. #peparnews

  • Related Posts

    निशांत कुमार बनेंगे नेता, CM नीतीश के बेटे की सियासत में होने वाली है एंट्री

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी जल्द राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. जनता दल यूनाइडेट में उनकी एंट्री को…

    कोई Iran-Iraq तो कोई Saudi में फंसा, दो दिन से नहीं हुई अपनों से बात Iran news

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।ईरान-इजराइल युद्ध के चलते खाड़ी देशों में फंसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों परिवारों में दहशत है। इंटरनेट और नेटवर्क बाधित होने से शनिवार रात…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त