Darbhanga में 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या,

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
दरभंगा में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना ने पूरे इलाके में तनाव फैला दिया है. स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस के हाथों से छीनकर सजा देने की मांग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच तेज कर दी है.
दरभंगा में छह साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या मामले में स्थानीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है. लोगों ने आरोपी को पुलिस के हाथों से छीनकर खुद सजा देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है, जिसको ध्यान में रखते हुए पुलिस ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है. वहीं, देर रात एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों के समझाकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.  
घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बीती रात बच्ची शाम से ही लापता थी, परिवार वाले पूरी रात उसे ढूंढते रहे और पुलिस को भी सूचना दे दी. जब बच्ची घर नहीं लौटी तो आस-पास के लोग भी खोजबीन में जुट गए. सुबह कुछ लोगों को तालाब किनारे कुत्तों की भौंकने की आवाज सुनाई दी. मौके पर पहुंचने पर बच्ची का शव खून से लथपथ हालत में मिला. ग्रामीणों को शक है कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया है और फिर उसकी हत्या कर दी.
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि तीन बच्चियां गांव में तालाब किनारे खेल रही थीं, तभी आरोपी ने बच्चियों को पकड़ने की कोशिश की और बच्ची को पकड़ लिया. इसके बाद आरोपी बच्ची को अंधेरे में लेकर जाकर पहले दुष्कर्म किया और फिर क्रूरता से उसकी हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दो बच्चियों मौके से भागने में सफल रहीं.
पुलिस का ये भी कहना है कि जब घटना के बारे में चर्चा हुई तो बच्चियों ने कहा कि वह उस व्यक्ति को पहचानती हैं और उसके बाद पुलिस ने बच्चियों को पास में लगे सीसीटीवी फुटेज से कुछ लोगों के चेहरे दिखाए, जिसमें बच्चियों ने आरोपी को पहचान लिया.
भीड़ का हंगामा पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके कपड़े पर खून के धब्बे भी मिले हैं. इसके बाद गुस्से स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस से भीड़ के हवाले करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. हालांकि, पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.
देर रात मौके पर पहुंचे एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने कहा,  6 वर्षीय बच्चे की लाश मिली है. हम लोग जांच कर रहे हैं, सभी जांच टीम को मौके पर बुलाया गया है.
वहीं, बच्ची के परिजनों का कहना है कि बच्ची शाम से ही लापता थी, बहुत खोजने के बाद तालाब के पास उसका खून लथपथ शव मिला है.
उन्होंने दावा किया कि बच्ची के देखने से पता चल रहा था कि किसी ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी.

  • Related Posts

    निशांत कुमार बनेंगे नेता, CM नीतीश के बेटे की सियासत में होने वाली है एंट्री

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी जल्द राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. जनता दल यूनाइडेट में उनकी एंट्री को…

    कोई Iran-Iraq तो कोई Saudi में फंसा, दो दिन से नहीं हुई अपनों से बात Iran news

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।ईरान-इजराइल युद्ध के चलते खाड़ी देशों में फंसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों परिवारों में दहशत है। इंटरनेट और नेटवर्क बाधित होने से शनिवार रात…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त