सरकारी स्कूल होंगे हाई-टेक Delhi CM योजना से बनेंगी AI स्मार्ट क्लास

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा को डिजिटल और हाई-टेक बनाने के लिए सीएम श्री स्कूल योजना शुरू की है. इस योजना के तहत 75 स्कूलों में 7000 स्मार्ट क्लासरूम, 175 ICT लैब, 100 से अधिक डिजिटल लाइब्रेरी और लैंग्वेज लैब्स बनाई जा रही हैं.  #peparnews
राजधानी दिल्ली में सरकारी शिक्षा को हाई-टेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. सरोजिनी नगर के एक स्कूल से ‘सीएम श्री स्कूल योजना’ की औपचारिक शुरुआत की गई, जिसके पहले चरण में 75 सरकारी स्कूलों को शामिल किया गया है. 
सीएम श्री स्कूल योजना’ से जुड़े इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद मौजूद रहे. इस स्मार्ट योजना के तहत करीब 7,000 कक्षाओं को AI बेस्ड स्मार्ट क्लासरूम में बदला जा रहा है. 
सरकार का कहना है कि अब पढ़ाई सिर्फ ब्लैकबोर्ड तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल टूल्स की मदद से बच्चों को एडवांस तरीके से पढ़ाया जाएगा. 31 मार्च 2026 तक सभी स्मार्ट क्लासेज पूरी तरह से शुरू किए जाने का लक्ष्य है.
डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 175 नए ICT लैब बनाए जा रहे हैं, जिनमें लगभग 7,000 कंप्यूटर लगाए जा चुके हैं. इसके अलावा 100 से ज्यादा ज्यादा डिजिटल लाइब्रेरी और 175 से ज्यादा लैंग्वेज लैब्स भी बनाई जा रही हैं. इससे छात्रों को ऑडियो-वीडियो और प्रैक्टिकल माध्यम से सीखने का मौका मिलेगा. 
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि बजट को लेकर सवाल जरूर उठे, लेकिन सरकार ने काम के जरिए जवाब देने का फैसला किया. उनका कहना है कि अगर इसे कम बजट कहा जा रहा है, तो ये ऐसा बजट है जो बेहतर नतीजे और ज्यादा काम देने वाला साबित होगा.  #peparnews
सरकार का दावा है कि अब डिजिटल शिक्षा सिर्फ चुनिंदा स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगी. रोहिणी, यमुना पार और बाहरी इलाकों के सरकारी स्कूलों में भी एडवांस टेक्नोलॉजी से पहुंचाई जा रही है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, इसका लक्ष्य सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों के बराबर लाना है.

  • Related Posts

    निशांत कुमार बनेंगे नेता, CM नीतीश के बेटे की सियासत में होने वाली है एंट्री

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी जल्द राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. जनता दल यूनाइडेट में उनकी एंट्री को…

    कोई Iran-Iraq तो कोई Saudi में फंसा, दो दिन से नहीं हुई अपनों से बात Iran news

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।ईरान-इजराइल युद्ध के चलते खाड़ी देशों में फंसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों परिवारों में दहशत है। इंटरनेट और नेटवर्क बाधित होने से शनिवार रात…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त