पति की पत्थर से कुचलकर हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने ही रची थी साजिश

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

फरीदाबाद में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंककर हादसा दिखाने की कोशिश की. 18 दिन बाद भाई की गुमशुदगी रिपोर्ट से मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

हरियाणा के फरीदाबाद से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी और वारदात को रेलवे एक्सीडेंट का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. करीब 18 दिन बाद जब मृतक के भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, तब जाकर इस जघन्य अपराध का खुलासा हुआ.

यह मामला फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर इलाके का है. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुमन के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था. उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं. लेकिन सुमन की पत्नी के अपने ही दफ्तर में काम करने वाले रियाजुल नामक युवक से अवैध संबंध थे. इसी रिश्ते को छिपाने और पति को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची.

पुलिस जांच में सामने आया है कि 30 नवंबर को महिला और उसके प्रेमी ने योजना के तहत सुमन को शराब पिलाई. जब वह नशे में पूरी तरह धुत हो गया, तो दोनों ने मिलकर पत्थरों से उसका सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को मेवला महाराजपुर इलाके में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया.

1 दिसंबर 2025 को रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. शव ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी. पुलिस ने शव को फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया और बाद में उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया. उस समय पुलिस ने भी इसे ट्रेन एक्सीडेंट का मामला माना.

करीब 18 दिन बाद मृतक के भाई ने सूरजकुंड थाने में सुमन की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. जांच के दौरान जब हुलिए का मिलान किया गया तो कई तथ्य मेल खाते नजर आए. क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि मृतक की पत्नी ने अपने पति की गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट नहीं दी थी और वह झारखंड चली गई थी.

कड़ाई से पूछताछ करने पर पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी रियाजुल को गिरफ्तार कर लिया. एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

  • Related Posts

    नागपुर के बारूद कारखाने में भीषण विस्फोट, 15 की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Nagpur Katol SBL Factory Blast: नागपुर के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हुए विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 18…

    शास्त्री पार्क में दिनदहाड़े गोली मारकर 80 लाख की लूट, अपाचे सवार बदमाश फरार

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. थाना शास्त्री पार्क क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त