दिवालिया हुए गोविंदा क्यों स्कूलों में डांस करने पर मजबूर? मैनेजर बोले- घर गिरवी था लेकिन.

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

गोविंदा के दिवालिया होने और शादी में परेशानी की खबरों पर मैनेजर शशि सिन्हा ने सच्चाई बताई. कहा जा रहा था कि गोविंदा बैंकरप्ट हो गए हैं इसलिए स्कूलों में डांस परफॉर्मेंस देने पर मजबूर हैं. लेकिन ये सच नहीं है.

एक्टर गोविंदा को लेकर चल रही उनकी आर्थिक हालत और शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी कई अफवाहों को उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ कहा कि भले ही गोविंदा ने कई सालों से कोई बड़ी हिट फिल्म नहीं दी हो, लेकिन आज भी उन्हें बड़े प्रोड्यूसर्स और एक्टर्स की तरफ से लगातार फिल्म ऑफर्स मिल रहे हैं और वो जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान करेंगे.

पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर ये अफवाहें चल रही थीं कि गोविंदा दिवालिया हो गए हैं. ये चर्चा तब और तेज हो गई जब हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट जाते समय टैक्सी में देखा गया. इस पर सफाई देते हुए शशि सिन्हा ने कहा- गोविंदा के पास एक नहीं, कई गाड़ियां हैं. उस दिन प्राइवेट गाड़ियों को एयरपोर्ट परिसर में जाने की अनुमति नहीं थी, इसलिए टैक्सी ली गई. ये कहना बिल्कुल गलत है कि वो दिवालिया हो गए हैं या किसी से पैसे मांग रहे हैं.

शादीशुदा गोविंदा से था नीलम का अफेयर? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हमारे बीच…

शशि ने इस बात पर भी रिएक्ट किया कि गोविंदा स्कूलों और निजी कार्यक्रमों में डांस कर रहे हैं ताकि पैसे कमा सकें.

उन्होंने ANI से कहा- डांस करना उनका पेशा है. इसका मतलब ये नहीं कि वो दिवालिया हो गए हैं. अगर वो अपने परिवार का ख्याल नहीं रखेंगे तो कौन रखेगा? वो आज भी अपनी पत्नी और बच्चों की पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

गोविंदा ने ठुकराए करोड़ों के ऑफर्स

मैनेजर ने आगे बताया कि गोविंदा को आज भी इवेंट्स, डांस परफॉर्मेंस और फिल्मों के ऑफर मिलते रहते हैं. वो बोले- मैं गवाह हूं कि उन्होंने करोड़ों रुपये के काम ठुकराए हैं. अगर उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आती तो वो मना कर देते हैं. वो ऐसे पहले अभिनेता हैं जिनकी हाल के सालों में कोई हिट नहीं आई, फिर भी बड़े प्रोड्यूसर और कलाकार उनके पीछे हैं. इसका मतलब ये नहीं कि उन्होंने काम छोड़ दिया है. बहुत जल्द आप कुछ बड़ा सुनेंगे.

शशि सिन्हा ने ये भी इशारा किया कि गोविंदा जल्द ही अपनी होम प्रोडक्शन कंपनी ‘गोविंदा फिल्म्स इंटरनेशनल’ के तहत किसी प्रोजेक्ट का ऐलान कर सकते हैं.

क्यों घर को रखना पड़ा था गिरवी?

उन्होंने बताया कि गोविंदा दिवालिया होने के सबसे करीब तब पहुंचे थे जब उन्हें अपना घर गिरवी रखना पड़ा. लेकिन इसकी वजह उनकी दरियादिली थी.

शशि ने कहा- एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने अपनी एफडी तुड़वाई, उसमें और पैसे जोड़े और दूसरों की मदद कर दी. हालात ऐसे बन गए कि उन्हें घर गिरवी रखना पड़ा. उस कर्ज को चुकाने के लिए उन्होंने हाल ही में कई इवेंट्स किए और डांस किया. उन्होंने कभी किसी से पैसे नहीं मांगे. सच यही है कि उगते सूरज को ही सब नमस्कार करते हैं.

गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी काफी अटकलें लगाई जा रही हैं. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने भी पहले उनके कथित अफेयर्स को लेकर बयान दिए थे. हालांकि गोविंदा ने इन्हें अपनी पत्नी की मासूमियत बताया है. इस पर शशि सिन्हा ने कहा- गोविंदा ने दो-तीन शादियां नहीं की हैं. ये सब घरेलू बातों से निकली अफवाहें हैं. आप गोविंदा या सुनीता से खुद पूछ सकते हैं, इनमें कोई सच्चाई नहीं है.

  • Related Posts

    नागपुर के बारूद कारखाने में भीषण विस्फोट, 15 की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Nagpur Katol SBL Factory Blast: नागपुर के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हुए विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 18…

    Pawan Singh के चरित्र पर Akshara Singh ने उठाए सवाल बोलीं वो 10 जगह मुंह मार रहा है

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Akshara Singh Pawan Singh: अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक वक्त पर एक दूसरे को डेट कर रहे थे. पर अब दोनों की राहें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त