भारत में कैंसर इलाज के लिए कई बेहतरीन हॉस्पिटल मौजूद हैं जो सिर्फ सुविधाओं में नहीं, बल्कि भरोसे में भी आगे हैं. टाटा हॉस्पिटल से एम्स तक ऐसे हॉस्पिटल्स के बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Best Cancer Hospitals in India: कैंसर ऐसी बीमारी है जिसकी पहचान और इलाज सही समय पर हो जाए तो जिंदगी बच सकती है. भारत में भी कई ऐसे हॉस्पिटल मौजूद हैं . जो अत्याधुनिक तकनीक, बेहतरीन डॉक्टर्स और मॉडर्न ट्रीटमेंट के लिए जाने जाते हैं. इस अस्पतालों में पहुंचने से सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि उम्मीद की एक नई शुरुआत भी होती है. ये बीमारी किसी को भी हो सकती है इसलिए इसके ट्रीटमेंट के बारे में कौन से हॉस्पिटल में जाना चाहिए ये सभी को पता होना चाहिए. तो आज हम आपको भारत के 5 बेस्ट कैंसर हॉस्पिटल के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में सभी को जानकारी रखनी चाहिए.
1. टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (Tata Memorial Hospital), मुंबई
1930 के दशक में स्थापित हुआ टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल भारत में कैंसर ट्रीटमेंट के लिए बेस्ट हॉस्पिटल है. ये हॉस्पिटल हर साल हजारों मरीजों का नि:शुल्क या कम लागत पर इलाज करता है. इस हॉस्पिटल में रिसर्च, डायग्नॉस्टिक और ट्रीटमेंट, तीनों पर बराबर ध्यान दिया जाता है. इस हॉस्पिटल में रेडिएशन थेरेपी, कीमोथेरेपी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी जैसे सभी ट्रीटमेंट मौजूद हैं.
2. एम्स (AIIMS), नई दिल्ली
दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) कैंसर के इलाज और रिसर्च का मुख्य सेंटर है. एम्स में ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के लिए एक अलग से बहुत बड़ी बिल्डिंग है जिसका नाम डॉ. बी. आर अंबेडकर है. यहां पर हर प्रकार के कैंसर ब्रैस्ट, लंग, ब्लड या प्रोस्टेट आदि का एडवांस ट्रीटमेंट किया जाता है.
3. महावीर कैंसर संस्थान पटना
महावीर कैंसर सदन पटना फुलवारी शरीफ में है जो 18 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए नि:शुल्क या कम लागत पर इलाज करता है. इस हॉस्पिटल में रिसर्च, डायग्नॉस्टिक और ट्रीटमेंट, तीनों पर बराबर ध्यान दिया जाता है. इस हॉस्पिटल में रेडिएशन थेरेपी, कीमोथेरेपी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी जैसे सभी ट्रीटमेंट मौजूद हैं. और यह महावीर मंदिर ट्रस्ट के द्वारा चलाया जाता है