कोई Iran-Iraq तो कोई Saudi में फंसा, दो दिन से नहीं हुई अपनों से बात Iran news

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
ईरान-इजराइल युद्ध के चलते खाड़ी देशों में फंसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों परिवारों में दहशत है। इंटरनेट और नेटवर्क बाधित होने से शनिवार रात से अपनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. परिजन टीवी और मोबाइल पर नजरें गड़ाए हुए हैं और सरकार से सुरक्षित वापसी की गुहार लगा रहे हैं. #peparnews
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के हालात और खाड़ी देशों (इराक, सऊदी अरब आदि) में जारी तनाव का असर अब गौतम बुद्ध नगर में साफ दिखाई दे रहा है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई परिवारों के सदस्य इन देशों में पढ़ाई, नौकरी, धार्मिक यात्रा या पर्यटन के लिए गए हुए हैं. युद्ध के ताजा हालात के बीच कई लोगों का अपने परिजनों से संपर्क टूट गया है, जिससे यहां बेचैनी और डर का माहौल है. इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के कारण शनिवार रात करीब 11 बजे के बाद से कई परिवारों की अपने बच्चों और रिश्तेदारों से बात नहीं हो पाई है.
ग्रेटर नोएडा के चोला (छोल्स) गांव की रहने वाली फातिमा अपने बेटे मुर्तजा से मिलने ईरान के कुम शहर गई थीं. मुर्तजा वहां मनोविज्ञान (साइकोलॉजी) की पढ़ाई कर रहा है. परिजनों के अनुसार, फातिमा को कुछ दिनों में वापस लौटना था, लेकिन युद्ध छिड़ने के कारण वह वहीं फंस गई हैं. शनिवार रात के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो सका है. हालांकि, जिस इलाके में वे रह रहे हैं, वहां सीधे हमले की सूचना नहीं है, लेकिन आसमान में धुएं का गुबार और धमाकों की आवाजें साफ सुनाई दे रही हैं.
चोला निवासी साकिब रजा ने बताया कि उनके दो भाई, असद रजा और असकरी रजा, पिछले 6 वर्षों से ईरान के कुम शहर में रह रहे हैं. शनिवार रात 11 बजे के बाद से उनसे कोई बात नहीं हो पाई है. पहले मिली जानकारी के अनुसार, वहां जिस दिशा में नजर जाती है, मिसाइल गिरने के बाद धुएं का गुबार दिखाई देता है. सायरन की आवाजें लगातार गूंज रही हैं. स्थानीय प्रशासन लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों और बेसमेंट में शिफ्ट कर रहा है. दुकानों पर राशन और जरूरी सामान लेने वालों की लंबी कतारें लगी हैं.

इराक और सऊदी अरब में भी दहशत

  • नोएडा के कुछ परिवारों के सदस्य इराक के कर्बला और नजफ शहरों में भी रह रहे हैं. मुजाहिद हुसैन पिछले 2 वर्षों से कर्बला में हैं, जबकि शाहिद जमा नजफ के पास रहते हैं. परिजनों ने बताया कि वहां भी दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर घरों के बेसमेंट में शरण ले रहे हैं.
  • वहीं, ग्रेटर नोएडा और नोएडा के कई लोग सऊदी अरब के रियाद में नौकरी कर रहे हैं. परिजनों के मुताबिक, ईरान पर हुए हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है. सूरजपुर के रहने वाले जान मोहम्मद ने बताया कि उनका बेटा सऊदी अरब में धार्मिक शिक्षा (मौलवियत) की पढ़ाई कर रहा है. जब तक सीधे बात नहीं हो जाती, परिवार को सुकून नहीं मिल रहा है.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बढ़ी चिंता

  • अचानक बिगड़े हालातों ने गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ों परिवारों की नींद उड़ा दी है. घरों में लोग लगातार टीवी पर खबरें देख रहे हैं और मोबाइल फोन हाथ से नहीं छोड़ रहे हैं. सबकी बस एक ही दुआ है कि हालात जल्द सामान्य हों और विदेश में फंसे उनके अपने सुरक्षित घर वापस लौट सकें. फिलहाल, इन परिवारों के लिए हर पल इंतजार और गहरी चिंता से भरा हुआ है.

  • Related Posts

    निशांत कुमार बनेंगे नेता, CM नीतीश के बेटे की सियासत में होने वाली है एंट्री

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी जल्द राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. जनता दल यूनाइडेट में उनकी एंट्री को…

    ईरान के हमलों में अमेरिका को कितना नुकसान? 500 से ज्यादा सैनिक हताहत,

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।ईरान के हमलों में अमेरिका को कितना नुकसान? IRGC का बड़ा दावा 500 से ज्यादा सैनिक हताहत, अब्राहम लिंकन पर दागीं मिसाइलें, ईरान की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त