टूट टूटकर गिरती सीलिंग और लटकते सरिए सरकारी स्कूलों में मासूमों की जान दांव पर झारखंड के लोहरदगा जिले

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
झारखंड के दूरदराज इलाकों में सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतें बच्चों की जान पर भारी पड़ रही हैं. टूटती छत, दरकती दीवारें और जलमग्न कमरे डर के साए में पढ़ने को मजबूर कर रहे हैं. कई स्कूलों में बच्चे खुले मैदान या बरामदे में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि शिक्षा विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
झारखंड के लोहरदगा जिले के सूदूर ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों का भवन जर्जर होने के कारण बच्चों की जान दांव पर है. ऐसी स्थिति किसी एक स्कूल में नहीं , हर दूसरे- तीसरे स्कूल में मिल जाएगी. कहीं बच्चे टूटती सीलिंग और दरकती दीवार के साए में डरे सहमे बैठकर पढ़ाई करते नजर आएंगे. तो कहीं क्लास के समय ही बिल्डिंग ढह जाने के डर से बच्चे क्लासरूम के बाहर कड़ी धूप में, मौसम की मार झेलकर अपना भविष्य संवारने की जद्दोजहद में लगे हैं.
लोहरदगा के मसूरियाखाड़ गांव के सरकारी मिडिल स्कूल में 42 बच्चे नामांकित हैं. जिन्हें खौफ के साए में पढ़ाई करनी पड़ रही है. साल 2008 में स्कूल के तीन कमरे बने थे जो लगभग खंडहर हो गए हैं. बच्चों के डरे सहमे चेहरे देखिए कि वे किस मासूमियत से अपना डर यह बयान करते हैं.  
स्कूल के प्रिंसिपल कुंदन किसान कहते हैं कि स्कूल का भवन कभी भी ढह सकता है. विभाग की बैठकों में अधिकारियों को, इंजीनियर को कई दफा यह बात बताइए मगर हाल जस का तस है. बरसात में स्कूल की छत तालाब बन जाती है और कमरे जलमग्न हो जाते हैं. सीलिंग टूट- टूट कर गिर रही है. यह खुशकिस्मती है कि अब तक किसी बच्चे को चोट नहीं लगी है.
टूटे पुल से गुजर गई राजधानी एक्सप्रेस फिर रोकी गई मेमू ट्रेन, पुल पर से पैदल निकाले गए रेल यात्री
वहीं लोहरदगा के सरकारी हाई स्कूल ठकुराइन डेरा में पहले से दसवीं क्लास तक की पढ़ाई होती है और कमरे हैं मात्र तीन. वह भी क्लासरूम के बजाय खंडहर कहें तो बेहतर होगा. बच्चों की जान खतरे में न पड़े इसलिए उन्हें बरामदे और बाहर मैदान में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है. जब बारिश होती है तो पढ़ाई बंद. अब चिंता इस बात की है की बरसात में कैसे पढ़ाई होगी.
स्कूल की शिक्षिका रानी कुमारी कहती है कि ये लोहरदगा के सबसे पुराने स्कूल भवनों में से यह एक है. इसकी मरम्मत नहीं नए सिरे से निर्माण होना चाहिए. दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए मात्र तीन कमरे. इससे भी अंदाज़ लगाएं कि शिक्षा विभाग किस कदर लापरवाह और गैर-जिम्मेदार है. पंचायत के मुखिया कामिल टोपनो कहते हैं स्कूल में बच्चों की पढ़ाई बहुत मुश्किल हो गई है.
तीसरी तस्वीर लोहरदगा के सरकारी प्राइमरी स्कूल परतू की है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र के इस स्कूल का एक भवन इतना जर्जर हो गया है कि कभी भी ढह सकता है. मजबूरी में बच्चों को यहां पढ़ाना बंद कर दिया गया है. शिक्षकों और ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द इस भवन की मरम्मत हो या नया स्कूल बनाया जाए. स्कूलों की यह डरावनी तस्वीरें झारखंड मे शिक्षा विभाग और सरकार की कार्य प्रणाली और नीयत पर कई सवाल खड़े करती है. जहां बच्चों की सुरक्षा के साथ समझौता कर सिस्टम आंखें मूंदे हुए है.

  • Related Posts

    निशांत कुमार बनेंगे नेता, CM नीतीश के बेटे की सियासत में होने वाली है एंट्री

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी जल्द राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. जनता दल यूनाइडेट में उनकी एंट्री को…

    कोई Iran-Iraq तो कोई Saudi में फंसा, दो दिन से नहीं हुई अपनों से बात Iran news

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।ईरान-इजराइल युद्ध के चलते खाड़ी देशों में फंसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों परिवारों में दहशत है। इंटरनेट और नेटवर्क बाधित होने से शनिवार रात…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त