NEET-PG में कट-ऑफ कम करने का मामला SC पहुंचा, अदालत ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

अदालत में दायर याचिका में दलील दी गई कि स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा में न्यूनतम योग्यता मानकों में कमी असंवैधानिक और संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन है.

नीट-पीजी (NEET-PG) के 2025-26 सत्र में कट-ऑफ कम करने को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर एक हफ्ते में केंद्र सरकार और संबंधित बोर्ड को जवाब देने को कहा है. सरकार और संबंधित बोर्ड को शुक्रवार को अगली सुनवाई से पहले जवाब दाखिल करना होगा.

याचिका में नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा 13 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना को चुनौती दी गई है. इसमें NEET-PG (2025-26) के लिए क्वालीफाइंग कट-ऑफ पर्सेंटाइल को असामान्य रूप से निम्न, शून्य और यहां तक नकारात्मक स्तर तक कम कर दिया गया था.

याचिका सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन, डॉ. सौरव कुमार, डॉ. लक्ष्य मित्तल और डॉ. आकाश सोनी ने दाखिल की थी. याचिका में तर्क दिया गया कि स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा में न्यूनतम योग्यता मानकों में कमी मनमाना, असंवैधानिक और संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन है.

इससे रोगी सुरक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और चिकित्सा पेशे की अखंडता के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है. स्नातकोत्तर स्तर पर योग्यता को कम करना स्थापित कानून और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के तहत वैधानिक जनादेश के विपरीत है.

  • Related Posts

    Patna University छात्र संघ चुनाव में मतदान के दौरान हंगामा Rinkal Yadav

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।पटना यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट यूनियन चुनाव में स्टूडेंट्स के वोट डालने की वजह से काफी चहल-पहल है। वोटिंग सुबह 8:30 बजे शुरू हुई और…

    बिहार सरकार के विकास एजेंडा का पूरक उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।बिहार डेवलपमेंट समिट 2026 को एक गंभीर और नीतिनिष्ठ मंच बताया, जो सरकार के विकास एजेंडा का पूरक है. उन्होंने विकास वैभव की प्रतिबद्धता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त