Bihar Nitish Kumar जाएंगे राज्यसभा, Nishant deputy CM हो सकता है

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं. वहीं उनके बेटे निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा है. नीतीश कुमार गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे, जिसमें अमित शाह भी शामिल होंगे. #peparnews 
बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होने की चर्चा है. नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे. कल वो नामांकन दाखिल करेंगे. उनके नामांकन में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे. इसके साथ ही वो एक अहम बैठक करेंगे. वहीं, सीएम नीतीश के बेटे निशांत कल जेडीयू में शामिल होंगे. निशांत को लेकर बड़ी चर्चा ये है कि उनको उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. ऐसी स्थिति में भाजपा का सीएम बनना भी संभव है.
अभी तक निशांत कुमार के राज्यसभा से राजनीतिक करियर शुरू करने की खबरें सामने आ रहीं थी. ये भी कहा जा रहा था कि निशांत का नाम राज्यसभा के लिए लगभग फाइनल है लेकिन JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के दिल्ली से पटना रवाना होते ही नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात सामने आई है. अगर नीतीश दिल्ली की राजनीति का रुख करते हैं और राज्यसभा सदस्य बनते हैं, तो बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली हो जाएगी. जिससे बिहार में बीजेपी अपना सीएम बना सकती है.

5 मार्च को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं नीतीश

खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद के रूप में 5 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. लेकिन सबसे बड़ी खबर यह भी है कि इसके बाद भी राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के आसार बहुत कम है. क्योंकि यह जानकारी भी सामने आ रही है कि सीएम नीतीश एक तरफ जहां राज्यसभा सांसद के रूप में अपने दायित्व को संभालेंगे, वहीं दूसरी तरफ वह आने वाले कुछ महीने तक बिहार के मुख्यमंत्री भी बने रहेंगे. जानकारी के अनुसार अगले कुछ महीनो तक सीएम नीतीश राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. संवेधानिक प्रावधानों के तहत सीएम अगले कम से कम छह माह तक राज्यसभा सांसद के साथ मुख्यमंत्री पद को संभाल सकते हैं. ऐसे में खबर है कि अगले कुछ महीनो में राज्य में सत्ता परिवर्तन होगा और मुख्यमंत्री पद के लिए कोई और चेहरा सामने आएगा.

JDU ने कल बैठक बुलाई

बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है. जनता दल यूनाइटेड को दो सीटें मिलनी हैं. कल जदयू की बैठक बुलाई गई है जिसमें इन तमाम मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है.माना जा रहा है कि इस बैठक में इस बड़े बदलाव पर चर्चा हो सकती है. वहीं यह खबर भी सामने आ रही है कि एनडीए के विधायकों की मीटिंग राजधानी पटना में बुलाई गई है. यह मीटिंग अगले 24 से 48 घंटे में होगी.
  • बिहार से राज्यसभा के लिए पांच उम्मीदवार जाएंगे, भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही अपने दो नाम की घोषणा कर दी है.
  •  इनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ सासाराम सीट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके शिवेश कुमार के नाम की घोषणा की गई थी.
  •  वहीं एनडीए के घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का नाम भी तीसरे उम्मीदवार के रूप में सामने आ चुका है. जिन दो उम्मीदवारों को जेडीयू के कोटे से राज्यसभा जाना है उनके नाम की अभी घोषणा नहीं हो सकी है.
  •  लेकिन माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर जेडीयू उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा जा सकते हैं, वहीं एक अन्य सीट पर सीएम नीतीश कुमार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं.
  • नीतीश कुमार 2005 से मुख्यमंत्री बनते आ रहे हैं. 2025 के चुनाव में विपक्ष ने उनकी सेहत को लेकर खूब सवाल उठाए लेकिन जनता ने उनके चेहरे पर भरोसा किया और 2020 से भी ज्यादा सीटें दीं.
  •  2025 में नीतीश की पार्टी ने 85 और बीजेपी ने 89 सीटें जीतीं. नीतीश कुमार फिर सीएम बने. हालांकि, चुनाव के वक्त ही उनके बेटे निशांत की भी चर्चा होने लगी थी लेकिन पिछले कुछ वक्त ये चर्चा ज्यादा तेज हुई. #peparnews 
  •  अटकलें ये थीं कि निशांत को राज्यसभा भेजा जाएगा और पार्टी संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी. लेकिन अब समीकरण बदलते हुए नजर आ रहे हैं.

  • Related Posts

    क्या Nitish Kumar बनने जा रहे हैं भारत के राष्ट्रपति? विश्लेषण

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।भारतीय राजनीति में समय-समय पर ऐसे नाम सामने आते रहते हैं जो सत्ता के सर्वोच्च संवैधानिक पदों के लिए संभावित दावेदार माने जाते हैं।…

    निशांत कुमार बनेंगे नेता, CM नीतीश के बेटे की सियासत में होने वाली है एंट्री

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी जल्द राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. जनता दल यूनाइडेट में उनकी एंट्री को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त