T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा है कि भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार और उससे जुड़े राजनीतिक विवादों से टीम खुद को दूर रखेगी और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने बाकी ग्रुप मैच जीतने पर ध्यान देगी. भारत के खिलाफ मैच न खेलने के कारण पाकिस्तान को 2 अंक नहीं मिलेंगे.
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार को लेकर चल रहे बाहर के शोर-शराबे से खुद को दूर रखेगी और टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचने के लिए अपने बाकी ग्रुप मैच जीतने पर पूरा ध्यान लगाएगी.
बता दें कि पाकिस्तान ने 2009 में पहली और आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इस सीजन पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की बात कही है. हालांकि, पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के बाकी सारे मैच खेलेगा. 

कप्तान सलमान आगा ने क्या कहा

कप्तान सलमान ने बायकॉट विवाद के बीच टूर्नामेंट खेलने पर कहा, ‘इसे नजरअंदाज करके हम आगे बढ़ रहे हैं. हम एक टीम के तौर पर इन बातों पर चर्चा नहीं करते और न ही इस पर ध्यान देते हैं कि बाहर क्या चल रहा है. मेरा मानना है कि यही सबसे अच्छा तरीका है. हमें इन सब चीजों से बचना चाहिए और सिर्फ अपने खेल पर फोकस करना चाहिए.’
पिछले साल सितंबर से भारतीय क्रिकेट टीमों ने पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैचों में हाथ न मिलाने की नीति अपनाई है, जो पहलगाम हमले के पीड़ितों के समर्थन में लिया गया फैसला है. इस पर सलमान ने कहा, हमें इससे कोई ठेस नहीं पहुंची है. लेकिन खेल के लिए यह अच्छा नहीं है. ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए.
उन्होंने आगे कहा, जब मैं बच्चा था, तब मैंने हमेशा देखा कि खिलाड़ी खेल को बेहतर बनाने के लिए जरूरी चीजें करते थे. हम किसी हद तक रोल मॉडल होते हैं. अगर हम ऐसा व्यवहार करेंगे, तो बच्चे भी वही सीखेंगे और आगे चलकर वही करेंगे. इसलिए मेरा मानना है कि ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए. 

भारत से मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान तो क्या होगा?

भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का मतलब है कि पाकिस्तान को उस मुकाबले के 2 अंक नहीं मिलेंगे. ऐसे में सुपर-8 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को अपने बाकी तीनों ग्रुप मैच जीतने होंगे. भारत के अलावा पाकिस्तान के ग्रुप में नीदरलैंड्स, अमेरिका और नामीबिया की टीमें हैं.

  • Related Posts

    कोई Iran-Iraq तो कोई Saudi में फंसा, दो दिन से नहीं हुई अपनों से बात Iran news

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।ईरान-इजराइल युद्ध के चलते खाड़ी देशों में फंसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों परिवारों में दहशत है। इंटरनेट और नेटवर्क बाधित होने से शनिवार रात…

    ईरान के हमलों में अमेरिका को कितना नुकसान? 500 से ज्यादा सैनिक हताहत,

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।ईरान के हमलों में अमेरिका को कितना नुकसान? IRGC का बड़ा दावा 500 से ज्यादा सैनिक हताहत, अब्राहम लिंकन पर दागीं मिसाइलें, ईरान की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त