पीएम मोदी की मां को गाली देने वाले शख्स 5 महीने बाद जेल से आएगा बाहर

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
यह मामला 27 अगस्त को राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान सामने आया था. आरोप है कि दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था.
बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार युवक को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. करीब पांच महीने से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद अब युवक की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है और उसके जल्द जेल से बाहर आने की संभावना जताई जा रही है.यह मामला 27 अगस्त को राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान सामने आया था.
आरोप है कि दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. इस घटना के बाद बिहार की राजनीति में भारी उबाल देखने को मिला था. घटना के विरोध में बिहार बंद का आह्वान किया गया था और कई जगहों पर प्रदर्शन भी हुए थे.पटना में इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी.
बताया गया कि बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय तक पहुंच गए थे, जहां दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई. इस दौरान लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने की घटनाएं भी सामने आई थीं. हिंसा में कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया था.घटना के सात दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के मंच से उनकी मां को गालियां दी गईं,
जो सिर्फ उनकी मां का नहीं बल्कि देश की मां-बहनों और बेटियों का अपमान है.मामले में बीजेपी के जिलाध्यक्ष की शिकायत पर युवक के खिलाफ देशद्रोह समेत तीन अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी. इसके बाद 29 अगस्त को स्थानीय चौकीदार की पहचान के आधार पर आरोपी युवक राजा उर्फ रिजवी को गिरफ्तार कर लिया गया था. गिरफ्तारी के बाद से वह दरभंगा जेल में बंद था.

  • Related Posts

    निशांत कुमार बनेंगे नेता, CM नीतीश के बेटे की सियासत में होने वाली है एंट्री

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी जल्द राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. जनता दल यूनाइडेट में उनकी एंट्री को…

    कोई Iran-Iraq तो कोई Saudi में फंसा, दो दिन से नहीं हुई अपनों से बात Iran news

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।ईरान-इजराइल युद्ध के चलते खाड़ी देशों में फंसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों परिवारों में दहशत है। इंटरनेट और नेटवर्क बाधित होने से शनिवार रात…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त