RLM विधायक माधव आनंद शराबबंदी की समीक्षा हो CM Nitish Kumar के सामने

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
RLM विधायक माधव आनंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग की. हालांकि, जेडीयू ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया. वहीं, इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष ने दावा सरकार पर शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया. #peparnews
बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज सत्ताधारी एनडीए (NDA) गठबंधन के भीतर से ही शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग उठी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले और उनके सहयोगी दल आरएलएम (RLM) के विधायक माधव आनंद ने ये शराबबंदी की समीक्षा की मांग की. हालांकि जेडीयू ने इसे खारिज कर दिया.
माधव आनंद ने विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में शराबबंदी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि बिहार में शराबबंदी कानून की समीक्षा की जानी चाहिए.
बता दें कि आरएलएम एनडीए का हिस्सा है और सीएम नीतिश कुमार की मौजूदगी में इस तरह की मांग करना, गठबंधन में चल रही खींचतान की तरफ इशारा कर रहा है.
जेडीयू ने मांग को किया सिरे से खारिज सहयोगी दल RLM की शराबबंदी समीक्षा की मांग पर जेडीयू ने कड़ा रुख अपनाया है. जेडीयू के सीनियर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदन में सरकार का पक्ष रखा. उन्होंने समीक्षा की संभावनाओं को सीधे तौर पर खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, ‘बिहार में शराबबंदी सबकी सहमति से लागू हुआ था. ये लागू है और आगे भी रहेगा.’ शराबबंदी की समीक्षा की मांग पर विजय कुमार चौधरी बिना जवाब दिए सदन से चले गए.
विपक्ष ने भी सरकार को घेरा इस विवाद में विपक्ष भी कूदती नजर आई और इसने सरकार का जमकर घेराव किया. AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने बिहार में शराबबंदी को पूरी तरह ‘फेल’ करार दिया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘बिहार में शराबबंदी सिर्फ कागजों पर है, असल में पूरे प्रदेश में शराब की होम डिलीवरी हो रही है.
सूखे नशे की तरफ बढ़ रही नई पीढ़ी’ अख्तरुल ईमान ने आगे दावा किया कि शराब माफिया को सरकार और पुलिस का संरक्षण हासिल है. उन्होंने बताया कि शराब न मिलने की वजह से बिहार की नई पीढ़ी अब ‘सूखे नशे’ (स्मैक, ड्रग्स आदि) की चपेट में आ गई है, जो राज्य के भविष्य के लिए बेहद खतरनाक है. #peparnews
बिहार में साल 2016 से शराबबंदी लागू है. हालांकि, समय-समय पर जहरीली शराब से होने वाली मौतों और अवैध तस्करी की खबरें सामने आती रहती हैं. ऐसे में विपक्ष नीतीश सरकार पर अक्सर हमलावर नजर आता है.

  • Related Posts

    निशांत कुमार बनेंगे नेता, CM नीतीश के बेटे की सियासत में होने वाली है एंट्री

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी जल्द राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. जनता दल यूनाइडेट में उनकी एंट्री को…

    कोई Iran-Iraq तो कोई Saudi में फंसा, दो दिन से नहीं हुई अपनों से बात Iran news

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।ईरान-इजराइल युद्ध के चलते खाड़ी देशों में फंसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों परिवारों में दहशत है। इंटरनेट और नेटवर्क बाधित होने से शनिवार रात…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त