6 पत्नियों के लिए पति ने बनवाया 20 फीट का पलंग खर्च किए इतने लाख

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
ब्राजीलियाई इंफ्लूएंसर आर्थर ओ उर्सो ने कुछ साल पहले छह पत्नियों के लिए 20 फुट का पलंग बनवाया था जिसके लिए 80 लाख रुपये खर्च किए थे.
सोशल मीडिया पर एक ब्राजीलियाई इंफ्लूएंसर हमेशा किसी ना किसी कारण से चर्चा में बना रहता है. कभी अपनी फिटनेस को लेकर तो कभी अपनी मैरिड लाइफ को लेकर. ब्राजील के साओ पाउलो के रहने वाले इस शख्स का नाम आर्थर ओ उर्सो है जो अपनी 9 पत्नियों के साथ एक ही घर में रहते थे लेकिन उनमें से 4 से उनका तलाक हो गया था और 1 लड़की से फिर शादी कर ली थी. उनकी वर्तमान में 6 पत्नियां हैं. 
कुछ समय पहले उन्होंने एक ही छत के नीचे सोने के लिए दुनिया का शायद सबसे अनोखा पलंग तैयार करवाया था जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जाती है. 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बेड को तैयार करने में 15 महीने का लंबा समय लगा था जिसे 12 वर्कर्स ने बनाया था. पलंग को मजबूती देने के लिए उसमें करीब 950 स्क्रू (पेंच) लगाए गए थे ताकि इतने लोगों का भार वो उठा सके.
साइज इतना बड़ा कि कमरा भी पड़ जाए छोटा आर्थर ने जो फोटोज शेयर की थीं, उन्हें देख कर लग रहा था कि उनके पलंग की लंबाई और चौड़ाई किसी नॉर्मल बेड से कई गुना अधिक है. उनका ये पलंग करीब 20 फीट लंबा और 7 फीट चौड़ा था.
आर्थर का मानना है कि पहले पत्नियों के बीच जगह को लेकर खींचतान रहती थी या किसी न किसी को अलग सोना पड़ता था, लेकिन इस पलंग के आने के बाद उनकी पूरी फैमिली एक साथ सो सकती है. आर्थर ने इस पलंग पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए हैं.
कौन है यह ‘सुपर बेड’ बनवाने वाला शख्स? आर्थर ओ उर्सो ब्राजील के एक इन्फ्लुएंसर हैं जो अपनी ‘पॉलीअमरी’ (एक से अधिक पार्टनर रखने) लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. कुछ समय पहले आर्थर की 9 पत्नियां थीं, हालांकि पिछले साल उनमें से 4 से उनका तलाक हो गया. बाद में उन्होंने 51 साल की ओलिंडा मारिया से शादी की. वर्तमान में आर्थर की 6 पत्नियां हैं, जिनके नाम लुआना काजाकी, एमेली सूजा, वाल्किरिया सैंटोस, ओलिंडा मारिया, डामियाना और अमांडा अल्बुकर्क हैं.
आर्थर का कहना है कि उन्होंने यह इन्वेस्टमेंट सिर्फ अपने रिश्तों को मजबूत करने के लिए किया है. उनके मुताबिक, एक साथ सोने से पत्नियों के बीच बॉन्डिंग बेहतर होती है और किसी को भी छोटा महसूस नहीं होता.
  • Related Posts

    कोई Iran-Iraq तो कोई Saudi में फंसा, दो दिन से नहीं हुई अपनों से बात Iran news

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।ईरान-इजराइल युद्ध के चलते खाड़ी देशों में फंसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों परिवारों में दहशत है। इंटरनेट और नेटवर्क बाधित होने से शनिवार रात…

    ईरान के हमलों में अमेरिका को कितना नुकसान? 500 से ज्यादा सैनिक हताहत,

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।ईरान के हमलों में अमेरिका को कितना नुकसान? IRGC का बड़ा दावा 500 से ज्यादा सैनिक हताहत, अब्राहम लिंकन पर दागीं मिसाइलें, ईरान की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त