प्रेग्नेंसी में पेट पर क्यों बनती है रहस्यमयी लाइन? सोनम कपूर के बेबी बंप पर दिखा तो बढ़ी

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
गर्भवती महिलाओं के पेट पर एक गहरी लाइन जैसी नजर आती है जिसे लाइनिया नाइग्रा कहते हैं. यह आमतौर पर नाभि से लेकर प्यूबिक एरिया तक फैली होती है. लाइनिया नाइग्रा हार्मोन में बढ़ोतरी के कारण होती है और बच्चे के जन्म के बाद यह हल्की पड़ जाती है.
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं जिनमें एक बदलाव है पेट पर गहरी लाइन का उभरना जिसे लिनिया नाइग्रा कहते हैं. यह लाइन वर्टिकल होती है जो आमतौर पर नाभि से लेकर प्यूबिक एरिया तक फैली होती है. यह अक्सर दूसरी तिमाही यानी पांचवें महीने के आसपास ज्यादा गहरी और साफ दिखने लगती है. लिनिया नाइग्रा हार्मोन में बढ़ोतरी के कारण होती है और बच्चे के जन्म के बाद यह हल्की पड़ जाती है.
लिनिया नाइग्रा कब होती है?:– वैसे तो हर किसी के शरीर में पेट पर एक रेखा मौजूद होती है जिसे लिनिया एल्बा (Linea Alba) कहते हैं. लैटिन में इसका अर्थ है सफेद लाइन क्योंकि यह आमतौर पर सफेद रंग की होती है. वहीं, लिनिया नाइग्रा (Linea Nigra) का मतलब है काली लाइन. यह गर्भावस्था के दौरान दिखाई देती है. यह गहरे भूरे या काले रंग की होत.
हार्मोनल बदलावों के कारण गर्भावस्था में यह लाइन गहरी हो जाती है जिसे लिनिया नाइग्रा कहते हैं. आसान भाषा में कहें तो प्रेग्नेंसी से पहले इस लाइन को लिनिया एल्बा या सफेद लाइन कहा जाता है. 

लिनिया नाइग्रा कब गायब होती है?:- प्रेग्नेंसी के बाद जब आपके हार्मोन का लेवल नॉर्मल हो जाता है तो लिनिया नाइग्रा हल्की पड़ जाती है. यह कई हफ्तों या महीनों में धीरे-धीरे हल्की होती है. कुछ मामलों में यह पूरी तरह से गायब नहीं होती या इसे गायब होने में बहुत ज्यादा समय लगता है.

क्या सभी में लिनिया नाइग्रा दिखती है? :- लगभग 80% प्रेग्नेंट महिलाओं को लिनिया नाइग्रा उभरती है लेकिन यह आपकी स्किन के रंग के आधार पर कम या ज्यादा दिखाई दे सकती है. गोरे रंग वालों की तुलना में गहरे रंग वालों में लिनिया नाइग्रा ज्यादा साफ दिखाई देती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि गहरे रंग वाले लोगों की स्किन में हल्के रंग वालों की तुलना में ज्यादा पिगमेंटेशन होता है.

इसका क्या काम होता हैवास्तव में अभी तक कोई भी निश्चित रूप से नहीं जानता कि लिनिया नाइग्रा किस काम आती है. कुछ लोगों का मानना है कि गहरा रंग नवजात शिशु को स्तनपान कराने के लिए स्तनों तक पहुंचने में मदद करता है. लिनिया नाइग्रा के बारे में और भी कई पुरानी बातें हैं जो आपने सुनी होंगी, लेकिन उनमें से कोई भी साबित नहीं हुई है.

प्रेग्नेंसी के दौरान लिनिया नाइग्रा क्यों दिखाई देती है?प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में हार्मोन के ज्यादा लेवल के कारण लिनिया नाइग्रा स्वाभाविक रूप से दिखाई देती है. इसका सटीक कारण पता नहीं है लेकिन ज्यादातर एक्पर्ट्स का मानना है कि प्लेसेंटा द्वारा बनाया गया मेलानोसाइट-स्टिम्युलेटिंग हार्मोन प्रेग्नेंसी के दौरान मेलेनिन को बढ़ाता है. चूंकि मेलेनिन ही आपकी स्किन को उसका रंग देने के लिए जिम्मेदार होता है. इसलिए मेलेनिन में इस बढ़ोतरी के कारण प्रेग्नेंसी के दौरान आपकी स्किन गहरी हो जाती है.

  • Related Posts

    नागपुर के बारूद कारखाने में भीषण विस्फोट, 15 की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Nagpur Katol SBL Factory Blast: नागपुर के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हुए विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 18…

    Pawan Singh के चरित्र पर Akshara Singh ने उठाए सवाल बोलीं वो 10 जगह मुंह मार रहा है

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Akshara Singh Pawan Singh: अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक वक्त पर एक दूसरे को डेट कर रहे थे. पर अब दोनों की राहें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त