उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027, काटा जा रहा मुस्लिमों का वोट, ये SIR के माध्यम से अखिलेश यादव

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
इलेक्शन कमीशन और बीजेपी  पर बोला हमला सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को फॉर्म-7 भरवाना तुरंत बंद करना चाहिए.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को एसआईआर को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि एसआईआर के माध्यम से बिहार का चुनाव जीत लिया गया. अब पश्चिम बंगाल में लगातार यही कोशिश हो रही है. यही वजह कि बंगाल की मुख्यमंत्री को बीजेपी की काली करतूत को उजागर करने के लिए काला कोट पहनकर सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा.
फॉर्म-7 भरवाना बंद करे चुनाव आयोग प्रेस कॉफ्रेंस में सपा अध्यक्ष अपने साथ सुल्तानपुर के रहने वाले नंदलाल को भी लेकर आए थे. उन्होंने चुनाव आयोग और बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि नंदलाल से बीजेपी ने एसआईआर का फॉर्म 7 भरा लिया. बीजेपी पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि द्वापर और त्रेता के नाम वाले लोगों, दशरथ और नंदलाल से हमें बहुत मदद मिल गई.
नंदलाल अंगूठा लगाते हैं. ऐसे में बीजेपी ने इनके फर्जी दस्तखत कर फॉर्म भरवाई. अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की तरफ से नंदलाल को 1 लाख रुपये का इनाम दिया गया है. हमारी मांग है कि चुनाव आयोग फॉर्म 7, जिससे नाम पर आपत्ति दर्ज होती है भरवाना तुरंत बंद करे.
जानबूझकर मुस्लिमों का वोट काट रहा आयोग अखिलेश यादव ने कहा कि आयोग को सिर्फ फॉर्म-6 नाम जोड़ने वाले फॉर्म ही भरवाने चाहिए. नंदलाल के नाम पर 26 फॉर्म-7 भरे गए थे. एसआईआर के जरिए आयोग द्वारा जानबूझकर मुस्लिम मतदाताओं का वोट काटा जा रहा है. यह एसआईआर, नहीं NRC है. 
इससे पहले शनिवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी एक समुदाय के कुछ लोगों का इस्तेमाल उसी समुदाय के खिलाफ करती है. वहीं जब विवाद बढ़ जाता है, तो वह “दिखावे के लिए नकली कार्रवाई का नाटक करती है.

  • Related Posts

    कोई Iran-Iraq तो कोई Saudi में फंसा, दो दिन से नहीं हुई अपनों से बात Iran news

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।ईरान-इजराइल युद्ध के चलते खाड़ी देशों में फंसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों परिवारों में दहशत है। इंटरनेट और नेटवर्क बाधित होने से शनिवार रात…

    Iran khamenei news in hindi, जौनपुर में आक्रोश, शिया समुदाय ने US Israel

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के विरोध में जौनपुर में हजारों शिया प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका-इजरायल के खिलाफ मोर्चा खोला. ‘हर घर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त