तड़प रहे शख्स की मदद के बजाय चोरी किया उसका फोन CCTV फुटेज से खुला राज

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

दिल्ली के रन्होला में सड़क पर बेहोश पड़े शख्स की मदद करने के बजाय एक राहगीर ने उसका सामान चुराया. घंटों इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई. घटना CCTV में कैद हुई.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रन्होला में शनिवार सुबह एक शख्स सड़क पर बेहोश होकर गिर गया. इसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जो इंसानियत को शर्मसार करने वाला है.  शख्स के गिरने के बाद उसकी मदद करने के बजाय, एक राहगीर ने कथित तौर पर उसका सामान चुराने की कोशिश की और फिर भाग गया. बाद में उस आदमी की मौत हो गई. 

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जब वह आदमी बेहोश पड़ा था, तो स्कूटी पर सवार दो शख्स मौके पर आए. पीछे बैठे शख्स ने पहले पीड़ित का मोबाइल फ़ोन उठाया, शायद यह सोचकर कि वह नशे में है. फिर वह वापस आया और उस आदमी की जेबें टटोलने लगा.

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को कुछ नहीं मिला. जैसे ही वह जाने वाला था, उसने पास में एक सीसीटीवी कैमरा देखा और अपने साथी के साथ मौके से भाग गया. पीड़ित कई घंटों तक सड़क पर पड़ा रहा. सुबह करीब 8 बजे, जब स्थानीय लोग इकट्ठा होने लगे, तब पुलिस को मामले की जानकारी दी गई.

CCTV से खुला राजघटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले के बारे में पूरी जानकारी मिली. वीडियो देखने से लगता है, जैसे शख्स को दिल का दौरा पड़ा हो या मिर्गी आई हो. अचानक जब शख्स बेसुध होकर जमीन पर पड़ा था, तभी स्कूटी सवार 2 लोग आते हैं और स्कूटी पर पीछे बैठा एक लड़का उतरता है. इसके बाद शख्स का मोबाइल उठाकर चलता बनता है. लड़के को लगता है कि शख्स नशे में है. बाद में सड़क पर गिरे शख्स की तड़प-तड़पकर मौत हो जाती है.

  • Related Posts

    मोदी सरकार ने संसद में चर्चा के दौरान क्यों अधिसूचना जारी की है?

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।संसद में एक तरफ नारी शक्ति कानून में संशोधन विधेयक पर बहस चल रही है और दूसरी तरफ ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ 2023 को…

    UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र सरकार को देना है

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।UGC यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होने जा रही है। इससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    • March 10, 2026
    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त