हर दिन दिल्ली से 27 लोग हो रहे लापता, सिर्फ 9 को ही खोज पा रही पुलिस

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

साल 2026 के पहले 27 दिनों में राजधानी दिल्ली से 807 लोग लापता हो गए. इनमें 137 बच्चे शामिल हैं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस ने 235 लोगों को ट्रेस किया है, जबकि 572 लोग अब भी लापता हैं. आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा महिलाएं और किशोरियां लापता हो रही हैं.

साल 2026 की शुरुआत के साथ ही राजधानी दिल्ली में लापता लोगों के मामले चिंता बढ़ाने वाले सामने आए हैं. दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, साल के पहले 27 दिनों में ही 807 लोग लापता दर्ज किए गए. इनमें से 235 लोगों को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है, जबकि 572 लोग अब भी लापता हैं. इन मामलों में बच्चों की संख्या भी काफी ज्यादा है, जिससे हालात और गंभीर हो जाते हैं.

लापता लोगों में 137 बच्चे शामिल हैं, जिनमें 120 लड़कियां हैं. यानी बच्चों में भी सबसे ज्यादा किशोरियां गायब हो रही हैं. कुल मामलों के हिसाब से देखा जाए तो हर दिन औसतन 27 लोग लापता हो रहे हैं. हालांकि पुलिस हर दिन करीब 9 लोगों को ट्रेस भी कर रही है, लेकिन इसके बावजूद लापता लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

लापता बच्चों में सबसे ज्यादा किशोरियां 

वयस्कों के मामलों की बात करें तो पहले 27 दिनों में 616 वयस्क लापता हुए. इनमें से 181 लोगों का पता लगाया जा सका, जिनमें 90 पुरुष और 91 महिलाएं शामिल हैं. इसके बावजूद 435 वयस्क अब भी लापता हैं. महिलाओं की संख्या पुरुषों के लगभग बराबर है, जो यह दिखाता है कि महिलाओं के लापता होने के मामले भी  से बढ़ रहे हैं.

नाबालिगों के 191 मामले दर्ज हुए, जिनमें से सिर्फ 48 बच्चों को ट्रेस किया जा सका. इनमें 29 लड़कियां और 19 लड़के हैं. बाकी 137 नाबालिग बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. यह आंकड़े बताते हैं कि नाबालिगों के मामलों में ट्रेसिंग की दर काफी कम है.

12 से 18 साल के बच्चों के सबसे ज्यादा मामले अगर उम्र के हिसाब से देखें तो 2026 के पहले 27 दिनों में 0 से 8 साल तक के कुल 9 बच्चे लापता हुए. इनमें 6 लड़के थे, जिनमें से 3 को ट्रेस कर लिया गया, जबकि बाकी बच्चों की तलाश जारी है. वहीं 8 से 12 साल के 13 बच्चे लापता हुए, जिनमें से सिर्फ 3 को ही खोजा जा सका.

सबसे ज्यादा मामले 12 से 18 साल के बच्चों के सामने आए हैं. इस आयु वर्ग के 169 बच्चे शुरुआती 27 दिनों में लापता हुए. इनमें से 48 को ट्रेस किया गया, जबकि 121 बच्चे अब भी लापता हैं. यानी सिर्फ 27 दिनों में ही 0 से 18 साल के 137 बच्चे लापता हैं. 

  • Related Posts

    मोदी सरकार ने संसद में चर्चा के दौरान क्यों अधिसूचना जारी की है?

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।संसद में एक तरफ नारी शक्ति कानून में संशोधन विधेयक पर बहस चल रही है और दूसरी तरफ ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ 2023 को…

    UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र सरकार को देना है

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।UGC यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होने जा रही है। इससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    • March 10, 2026
    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त