बिहार का एक और एयरपोर्ट होगा अपग्रेड, 15 महीने में बनकर तैयार Hindi news

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
बिहार के सुपौल जिले के बीरपुर एयरपोर्ट को अपग्रेड करने के लिए 36.38 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है. इससे कोसी क्षेत्र और नेपाल सीमा तक हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी. इस काम को पूरा करने की समय सीमा 15 महीने तय की गई है.
बिहार लगातार हवाई क्षेत्र की ओर अग्रसर हैं. दरभंगा और पूर्णिया के बाद सुपौल से भी जल्द हवाई जहाज उड़ान भरेगा. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सुपौल जिला के बीरपुर एयरपोर्ट के विकास और अपग्रेड के लिए टेंडर जारी किया है. कोड-2बी श्रेणी के विमानों के संचालन के लिए प्रीफैब्रिकेटेड स्टील स्ट्रक्चर टर्मिनल भवन, प्री-इंजीनियर्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर, प्री-इंजीनियर्ड फायर स्टेशन और एयरपोर्ट से जुड़े अन्य भवनों का निर्माण किया जाएगा.
परियोजना की अनुमानित लागत 36.38 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है और इसे पूरा करने के लिए 15 माह की समयावधि तय की गई है. इस परियोजना का उद्देश्य बीरपुर एयरपोर्ट को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत बनाना है. बीरपुर एयरपोर्ट निर्माण से मधुबनी, मधेपुरा, सहरसा, अररिया समेत सीमावर्ती देश नेपाल और आसपास के क्षेत्रों में हवाई सेवा को विस्तार मिलेगा.

बीरपुर एयरपोर्ट होगा अपग्रेड

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि राज्य में हवाई संपर्क और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए एनडीए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. हाल ही में मुजफ्फरपुर में निर्माणाधीन हवाई अड्डे के रनवे निर्माण के लिए 43 करोड़ 13 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है. इसके साथ ही एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने वाल्मीकि नगर एयरपोर्ट के विकास और अपग्रेड के लिए भी 38.64 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है और अब बीरपुर एयरपोर्ट के विकास और अपग्रेड के लिए 36.38 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सहरसा एयरपोर्ट निर्माण के लिए भी लगातार प्रयासरत है. जल्द ही यहां भी एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. राज्य सरकार निर्माणाधीन एयरपोर्ट की बारीकी से निगरानी भी कर रही, ताकि गुणवत्ता पूर्ण और तय समय में कार्य पूरा किया जा सके. सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सतत प्रयासों से तेजी से हो रहे एयरपोर्ट निर्माण से जहां बिहार में हवाई संपर्क को नई मजबूती मिलेगी वहीं पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

नेपाल को भी मिलेगा फायदा

बता दे कि पूर्णिया में एयरपोर्ट के निर्माण से कोसी-सीमांचल वासियों को काफी फायदा हो रहा है. यहां से दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद के लिए नियमित उड़ान हैं. जिसका फायदा पड़ोसी देश नेपाल के लोग भी उठाते हैं. वहीं पूर्णिया से 120 किमी दूर बीरपुर में एयरपोर्ट निर्माण होने से कोसी के लोगों को फायदा होगा. उन्हें या तो पूर्णिया या फिर 65 किमी दूर दरभंगा जाकर हवाई सफर करना पड़ता हैं. बता दे कि नेपाल से बीरपुर की दूरी महज 60 किमी है. यह एयरपोर्ट आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी फायदेमंद साबित होगा.

  • Related Posts

    बिहार में कब होंगे पंचायत चुनाव? पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ कर दी

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Bihar News in Hindi: नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा बिहार में पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे. साथ ही…

    UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र सरकार को देना है

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।UGC यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होने जा रही है। इससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    • March 10, 2026
    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त