पांच बच्चों के पिता हैं Anant Singh, मोकामा में कौन होगा का सियासी वारिस

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बड़ा ऐलान किया है कि वे अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे. उनकी जगह बड़े बेटे अंकित सिंह चुनावी मैदान में उतरेंगे. अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के सीएम न रहने पर विधायकी छोड़ने की बात भी कही. अंकित सिंह ने इंग्लैंड से पढ़ाई की है और अब उन्हें मोकामा के विकास कार्यों की जिम्मेदारी देकर सियासी तैयारी कराई जा रही है, ताकि वे अपना जनाधार बना सकें. #peparnews 
बिहार विधानसभा में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए सोमवार को विधायकों के द्वारा मतदान किया जाना था. एनडीए और महागठबंधन, दोनों के ही सारे विधायकों को इसके लिए अनिवार्य रूप से अपना वोट डालना था. इसी क्रम में जदयू से मोकामा के विधायक अनंत सिंह भी अपना वोट डालने के लिए विधानसभा में पहुंचे हुए थे. अपने वोट डालने के दौरान ही अनंत सिंह ने कुछ ऐसा कह दिया, जो देखते ही देखते सुर्खी बनने लगी. दरअसल, अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के सीएम नहीं रहने पर अपनी विधायकी को भी खत्म करने की बात कही, साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि अब उनकी अगली पीढ़ी चाहे तो चुनाव लड़ सकती है.

बेटा होगा चुनावी मैदान में

दरअसल, वोटिंग के दौरान एक सवाल के जवाब में अनंत सिंह ने कहा कि वह अब अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि अब उनका बड़ा बेटा चुनावी मैदान में होगा. बता दें कि अनंत सिंह न केवल मोकामा से विधायक रह चुके हैं, बल्कि उनकी पत्नी नीलम देवी भी मोकामा से विधायक रह चुकी हैं. बिहार की राजनीति में चलने वाली चर्चा पर यकीन करें तो अनंत सिंह की मोकामा में तूती बोलती है. अनंत सिंह के खड़ा होने का मतलब उनकी जीत तय मानी जाती है.

पांच बच्चों के पिता हैं अनंत सिंह

अनंत सिंह के पांच बच्चे हैं, जिनमें उनकी बेटी सबसे बड़ी है. बेटी की शादी अनंत सिंह बहुत पहले ही कर चुके हैं. इसके बाद एक और बेटी है. उनके बेटे जुडवां हैं. इनमें बड़े बेटे का नाम अंकित है, जबकि छोटे का नाम अभिषेक है. इसके अलावा उनका एक और बेटा अभिनव है. जिसकी उम्र करीब 16 साल है. उनके जुड़वे बेटे में अंकित बड़ा है. अभिषेक के जन्म से महज कुछ सेकंड पहले अंकित का जन्म हुआ था. बड़ी बेटी का नाम राजनंदनी है. वहीं छोटी बेटी को लोग प्यार से आज भी छोटी बुलाते हैं. वही बेटे में सबसे बड़ा अंकित तो सबसे छोटा अभिनव है.

इंग्लैंड से की पढ़ाई

जानकार बताते हैं कि इन दोनों की ही प्रारंभिक पढाई एक साथ एक जैसी हुई है. इनका जन्म 14 मार्च 1999 में हुआ था. अंकित और अभिषेक दोनों ने ही नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. फिलहाल दोनों भाई इंगलैंड से अपनी आगे की स्टडी को पूरा कर रहे हैं. #peparnews 

कर रहे हैं चुनाव लड़ाने की तैयारी

अनंत सिंह से जुड़े लोगों की माने तो अपने बेटे को चुनावी मैदान में उतारने को लेकर अनंत सिंह अपनी तैयारी भी कर रहे हैं. विधायक फंड से मिलने वाली राशि से होने वाले विकास कार्यों की देखरेख की जिम्मेदारी अनंत सिंह अपने बेटे के जिम्मे दे चुके हैं. उनकी कोशिश बेटे को अपना खुद का जनाधार बनाने और अपनी जमीनी पकड़ को मजबूत करने को लेकर है.

  • Related Posts

    मोदी सरकार ने संसद में चर्चा के दौरान क्यों अधिसूचना जारी की है?

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।संसद में एक तरफ नारी शक्ति कानून में संशोधन विधेयक पर बहस चल रही है और दूसरी तरफ ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ 2023 को…

    बिहार में कब होंगे पंचायत चुनाव? पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ कर दी

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Bihar News in Hindi: नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा बिहार में पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे. साथ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    • March 10, 2026
    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त