CM हिमंता की गन वाली तस्वीर’ पर ओवैसी ने दर्ज कराई FIR

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ओवैसी ने असम बीजेपी द्वारा पोस्ट किए गए एक कथित विवादित वीडियो को लेकर हैदराबाद पुलिस कमिश्नर से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आपराधिक कार्रवाई की मांग की है.
एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ हैदराबाद पुलिस में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. यह शिकायत असम बीजेपी द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के संदर्भ में की गई है, जिसे अब डिलीट कर दिया गया है. ओवैसी का आरोप है कि इस वीडियो में मुख्यमंत्री को मुसलमानों को ‘शूट’ करते हुए दिखाया गया था, जिसे उन्होंने हिंसक और भड़काऊ बताया है. 
ओवैसी ने हैदराबाद पुलिस कमिश्नर से इस मामले में सीएम सरमा के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने की मांग की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए ओवैसी ने कहा कि दुर्भाग्य से नरसंहार वाले नफरती भाषण (Genocidal Hate Speech) अब एक सामान्य बात बन गए हैं.
असदुद्दीन ओवैसी के मुताबिक, जिस वीडियो को लेकर विवाद शुरू हुआ है, उसे असम बीजेपी के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया गया था. हालांकि, विवाद बढ़ने और तीखी प्रतिक्रियाओं के बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है. ओवैसी का दावा है कि वीडियो में दिखाई गई सामग्री न केवल हिंसक थी, बल्कि मुस्लिम समुदाय को निशाना बना रही थी.
पुलिस कमिश्नर से सख्त कार्रवाई की मांग हैदराबाद में दर्ज कराई गई इस शिकायत में ओवैसी ने मांग की है कि कानून के तहत असम के मुख्यमंत्री पर सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने हैदराबाद पुलिस कमिश्नर से गुजारिश किया है कि नफरती भाषणों और हिंसा को बढ़ावा देने वाले इस तरह के कृत्यों पर लगाम लगाना जरूरी है. ओवैसी ने इसे समाज की शांति के लिए बड़ा खतरा बताया है.

  • Related Posts

    मोदी सरकार ने संसद में चर्चा के दौरान क्यों अधिसूचना जारी की है?

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।संसद में एक तरफ नारी शक्ति कानून में संशोधन विधेयक पर बहस चल रही है और दूसरी तरफ ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ 2023 को…

    बिहार में कब होंगे पंचायत चुनाव? पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ कर दी

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Bihar News in Hindi: नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा बिहार में पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे. साथ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    • March 10, 2026
    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त