ग्वालियर डबरा नवग्रह पीठ महोत्सव में मची भगदड़, एक महिला की मौत और दो घायल

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
डबरा में धार्मिक उत्सव की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब नवग्रह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली जा रही कलश यात्रा में अचानक भगदड़ मच गई.
 ग्वालियर के डबरा में मंगलवार को नवग्रह पीठ की कलश यात्रा के दौरान मची भगदड़ ने एक महिला की जान ले ली. हादसे में दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं. यह कार्यक्रम पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा था, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ा था.
दरअसल, आज से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलने वाले नवग्रह पीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत कलश यात्रा से हुई थी.
हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की हादसे में दुखद मृत्यु हो गई. बुजुर्ग विमला और कला बाथम गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 
डबरा में भितरवार रोड पर बना यह मंदिर 13 एकड़ से ज्यादा एरिया में फैला है. नवग्रह मंदिर के भवन 45 हजार वर्ग फीट में बना है. यहां नवग्रह अपने अपने कक्ष में पत्नी संग विराजित हैं. पूजन और दर्शन के हिसाब से नवग्रहों की अलग अलग मूर्तियां स्थापित की गई हैं. 
उधर, BJP के सीनियर लीडर नरोत्तम मिश्रा ने फेसबुक पर फोटो शेयर कर लिखा, ”डबरा में आज नवग्रह शक्ति पीठ के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शंखनाद अत्यंत भव्यता के साथ हुआ.
इस पावन अवसर पर आयोजित कलश यात्रा में हज़ारों की संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया. सिर पर मंगल कलश धारण किए श्रद्धालुओं के जनसैलाब ने डबरा की धरा को धर्ममय बना दिया.”
  • Related Posts

    बिहार में कब होंगे पंचायत चुनाव? पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ कर दी

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Bihar News in Hindi: नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा बिहार में पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे. साथ ही…

    UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र सरकार को देना है

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।UGC यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होने जा रही है। इससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    • March 10, 2026
    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त