दुकानें जलने के बाद सांसद पप्पू यादव ने की 10 लाख की मदद बांटे 10 हजार के चेक

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
कटिहार के कुरसेला हाट बाजार में 15 फरवरी को हुए भीषण अग्निकांड में करीब 500 दुकानें जलकर राख हो गईं. इस हादसे के बाद पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीड़ितों के बीच पहुंचे और लगभग 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद बांटी. उन्होंने सरकार पर जिम्मेदारी न निभाने का आरोप लगाया. #peparnews
कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड स्थित हाट बाजार की मंडी में 15 फरवरी को भीषण अग्निकांड हुआ था. इस हादसे में करीब 500 छोटे-बड़े दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं. इस आगजनी में व्यवसायियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है.
इस त्रासदी के बाद पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीड़ित दुकानदारों और परिवारों के बीच पहुंचे. उन्होंने इस दुख की घड़ी में करीब 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की. पप्पू यादव ने अग्नि पीड़ितों को बंद लिफाफे में 10 हजार रुपये का चेक दिया और छोटे दुकानदारों को 5 हजार रुपये की नगद सहायता बांटी.
पप्पू यादव ने कहा कि यह मदद उनके जान-पहचान के लोगों और दुबई में बैठे परिचितों के सहयोग से जुटाई गई है. उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी थी कि वह पीड़ितों की मदद करे, लेकिन जो काम सरकार को करना चाहिए, वह हम कर रहे हैं.
उन्होंने सरकार से मांग की कि गरीब दुकानदारों से बैंक की ईएमआई पांच से छह महीने तक न ली जाए, ताकि वे फिर से अपनी जिंदगी शुरू कर सकें. पप्पू यादव ने यह भी कहा कि कुछ एमएलसी और विधायक इस पर राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने अपील की कि गरीबों के दुख में राजनीति नहीं होनी चाहिए. #peparnews
उन्होंने जिला प्रशासन से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीड़ितों को जल्द पक्के घर और दुकान के रूप में सहायता देने की मांग की. सांसद ने कहा कि सीमांचल और कोसी उनकी जिंदगी है और ऐसे संकट में बेटे की तरह फर्ज निभाना उनका दायित्व है.

  • Related Posts

    बिहार में कब होंगे पंचायत चुनाव? पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ कर दी

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Bihar News in Hindi: नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा बिहार में पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे. साथ ही…

    UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र सरकार को देना है

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।UGC यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होने जा रही है। इससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    • March 10, 2026
    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त