India US Trade Deal भारत में सस्‍ती हो जाएंगी ये अमेरिकी चीजें

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का ऐलान किया गया है. साथ ही इससे जुड़े एक फ्रेमवर्क भी जारी किया गया है, जिसमें भारत की बहुत सी चीजें अमेरिका जा रही हैं और अमेरिका से कई चीजें भारत में आ रही हैं.
भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड डील का फ्रेमवर्क तैयार हो गया है, जिसे शुक्रवार को देर रात जारी कर दिया गया है. इसके तहत उन सभी चीजों के बारे में जानकारी सामने आई, जिनपर अमेरिका और भारत दोनों देश टैरिफ कम  या शून्‍य कर रहे हैं. 
शनिवार दोपहर वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के जरिए भी जानकारी दी कि कौन-कौन सी भारतीय चीजों पर अमेरिका जीरो टैर‍िफ लगा रहा है.  पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी से टैरिफ घटाकर अब 18% कर द‍िया है. यह हमारे देश के उद्योग के लिए ज्‍यादा फायदेमंद है. उन्‍होंने कहा कि हमारे लिए 30 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट ओपेन हो चुका है. अब बहुत सी भारतीय चीजें अमेरिका में शून्‍य टैरिफ के साथ बिकेंगी. आइए जानते हैं वे चीजें जो भारत में कम टैरिफ पर आने वाली है.                                                                                                 
फूड प्रोडक्‍ट्स भारत ने कुछ एग्री और फूड प्रोडक्‍ट्स से टैरिफ हटाने या घटाने का फैसला किया है, जिसमें ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन (DDGs), लाल-ज्‍वार, ट्री नट्स जैसे अखरोट-पिस्ता, सोयाबीन तेल, फ्रेश और प्रोसेस्ड फल वाइन और स्पिरिट्स आदि शामिल हैं. 
वाइन और शराब: अमेरिका का वाइन और हाई एंड स्पिरिट्स अब टैरिफ कटौती का लाभ ले सकते हैं, जिससे भारत में प्राइस थोड़ा कम हो सकता है. 
पशु-चारे (Animal Feed): ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन और रेड सॉरघम जैसे पशु-चारे वाले प्रोडक्ट्स सस्ते हो सकते हैं, क्‍योंकि इसपर अमेरिका के लिए भारत टैरिफ कम कर रहा है. इससे पशुओं के चारे के दाम में कटौती आ सकती है. 
औद्योगिक और तकनीकी सामान: डील के फ्रेमवर्क के हिसाब से भारत अमेरिका से कई टेक्‍नोलॉजी और औद्योगिक का सामान मंगा रहा है, जिसका मतलब यह है कि इनकी कीमतों में भी बदलाव आ सकता है. इसमें एनर्जी, एयरक्रॉफ्ट और पार्टस, टेक्‍नोलॉजी पार्टस, प्रिशियस मेटल्‍स, कोकिंग कोल आदि शामिल हैं. 
ट्रेड डील से कुछ चीजें बाहर अमेरिका और भारत के बीच हुए डील के तहत कुछ चीजों को बाहर रखा गया है. इसमें भारत के मुख्‍य एग्रीकल्‍चर प्रोडक्‍ट्स को डील से बाहर रखा गया है और इनपर टैरिफ में रियायत नहीं दी गई है. साथ ही डेयरी के किसी भी प्रोडक्‍ट्स को इस डील के तहत नहीं रखा गया है यानी इस सेक्‍टर्स को भी पूरी तरह से सुरक्षित कर लिया गया है.

  • Related Posts

    मोदी सरकार ने संसद में चर्चा के दौरान क्यों अधिसूचना जारी की है?

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।संसद में एक तरफ नारी शक्ति कानून में संशोधन विधेयक पर बहस चल रही है और दूसरी तरफ ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ 2023 को…

    UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र सरकार को देना है

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।UGC यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होने जा रही है। इससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    • March 10, 2026
    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त