Bihar का नया CM तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
Bihar News In Hindi समृद्धि यात्रा के दौरान पूर्णिया और कटिहार में सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के विकास का रोडमैप रखा. हर प्रखंड में आदर्श स्कूल, डिग्री कॉलेज, बेहतर अस्पताल की योजना बताई. #peparnews 
बिहार में विकास को नई रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार ने आने वाले वर्षों का बड़ा खाका तैयार कर लिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और खेल जैसे कई क्षेत्रों में बड़े बदलाव की योजना बनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से बदली व्यवस्था के बाद अब बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा.  
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान गुरुवार (12 मार्च) को पूर्णिया और कटिहार पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया. इस दौरान राज्य के विकास को लेकर अगले 5 वर्षों की योजनाओं की जानकारी दी गई.
  • बताया गया कि सरकार ने राज्य के हर क्षेत्र में विकास को तेज करने के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जा सके.

हर प्रखंड में खुलेंगे आदर्श स्कूल और डिग्री कॉलेज

शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव की योजना है. राज्य के प्रत्येक प्रखंड में आदर्श स्कूल और डिग्री कॉलेज खोलने की तैयारी की जा रही है. इससे ग्रामीण इलाकों के छात्रों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा और उच्च शिक्षा के लिए दूर जाने की जरूरत कम होगी.

अस्पतालों को बनाया जाएगा विशेष अस्पताल

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रखंड स्तर के अस्पतालों को विशेष अस्पताल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है. इसके साथ ही ग्रामीण सड़कों को दो लेन में बदलने का काम भी किया जाएगा, जिससे गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.
राजधानी पटना में आधुनिक स्पोर्ट्स सिटी बनाने की योजना भी सामने रखी गई है. इसके माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की योजना भी सरकार के एजेंडे में शामिल है, जिससे खेलों को बढ़ावा मिल सके.
कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि राज्य को केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है. मखाना किसानों के लिए भी विशेष योजनाओं पर काम किया जाएगा ताकि उनकी आय बढ़ाई जा सके. #peparnews 

सभा में भावुक हुईं मंत्री लेशी सिंह

कटिहार में आयोजित सभा के दौरान मंत्री लेशी सिंह अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए भावुक हो गईं और मंच पर ही रो पड़ीं. कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाकर भरोसा जताया कि राज्य में विकास कार्य इसी तरह आगे बढ़ते रहेंगे.

  • Related Posts

    बिहार में कब होंगे पंचायत चुनाव? पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ कर दी

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।Bihar News in Hindi: नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा बिहार में पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे. साथ ही…

    UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र सरकार को देना है

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।UGC यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होने जा रही है। इससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    • March 10, 2026
    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त