महिलाओं को पिक ड्रॉप करेंगी केवल ‘फीमेल’ राइडर Bharat Taxi में मिलेगी ‘सारथी दीदी’ की ख़ास सुविधा

अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।
भारत टैक्सी सारथियों और यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा, वहीं सरकार ने महिलाओं के लिए भी इसमें विशेष सुविधा का ऐलान किया है. इस सहकारी कैब सर्विस के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ उनकी सुविधा और सुरक्षा का भी ख्याल रखा गया है.
Bharat Taxi Sarathi Didi देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ की शुरुआत हो गई है. बीते कल दिल्ली स्थित विज्ञान भवन  में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है. सरकार का दावा है कि, ‘भारत टैक्सी’ जीरो कमिशन मॉडल पर काम करेगा, इसमें ड्राइवरों को उनके हक का पूरा पैसा सीधे उनके खाते में जाएगा. इसके अलावा कैब यूजर्स को भी सर्ज प्राइसिंग, कैंसिलेशन और प्राइवेट कैब एग्रीगेटर्स की मनमानी से छुटकारा मिलेगा. 

महिलाओं के लिए ख़ास सुविधा

जहां ‘भारत टैक्सी’ सारथियों और यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा, वहीं सरकार ने महिलाओं के लिए भी इसमें विशेष सुविधा का ऐलान किया है. भारत टैक्सी सर्विस में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘सारथी दीदी’ जैसी पहल की गई है. जिनके तहत अब तक 150 से अधिक महिला ड्राइवर भारत टैक्सी से जुड़ चुकी हैं. आने वाले समय में ये संख्या और तेजी से बढ़ेगी. इसमें एक और बेहतर सुविधा ये होगी महिलाएं, अपनी यात्रा के लिए फीमेल राइडर्स का चुनाव कर सकती हैं. जो महिला सेफ्टी के लिए भी एक बेहतर कदम है. आमतौर पर महिलाएं, फीमेल राइडर्स के साथ ज्यादा सहज महसूस करती हैं.
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने लॉन्च के दौरान कहा कि, “भारत टैक्सी में हमने सारथी दीदी नाम से एक ख़ास फीचर को शामिल किया है, जिसके तहत आने वाले समय में ऐप में ‘सारथी दीदी’ के लिए एक अलग विंडो होगी, जिसके जरिए रजिस्ट्रेशन कराने वाली किसी भी महिला को केवल ‘सारथी दीदी’ ही पिक करने आएंगी. यहां पर ‘सारथी दीदी’ से मतलब महिला कैब ड्राइवर से है.
शाह ने कहा सारथी दीदी’ दो पहिया वाहन लेकर आएंगी और बहुत कम किराए में सुरक्षित रूप से डेस्टिनेशन तक पहुंचाएंगी.” उन्होंने कहा कि “यह सुविधा महिलाओं के लिए बहुत बड़ी और व्यावहारिक राहत साबित होगी. आने वाले दिनों में सारथी दीदी के माध्यम से देश की महिलाओं को एक सुरक्षित, किफायती और सम्मानजनक यात्रा का ऑप्शन मिलेगा.”
भारत टैक्सी में सेफ्टी का भी पूरा ख्याल रखा गया है. भारत टैक्सी के ऐप में SoS अलर्ट की सुविधा दी गई है. जिसके माध्यम से आपातकालीन स्थिति में तुरंत सुरक्षा और सहायता प्राप्त की जा सकती है. अभी दिल्ली-एनसीआर में 8 हेल्पलाइन और हेल्स सेंटर बनाए गए हैं और आने वाले समय में देशभर में ऐसे सेंटर बनाए जाएंगे. किसी भी शिकायत को 3 स्तरों से निपटाया जा सकेगा, ऐप के माध्यम से, वेबसाइट पर और टोल-फ्री नंबर के जरिए. इसके साथ ही कस्टमर केयर की भी सुविधा मिलेगी.

न टोल और न ही हिडेन चार्जेज

अमित शाह ने कहा कि, भारत टैक्सी में किसी भी तरह का हिडेन चार्जेज नहीं होगा. सारथी किसी भी तरह के हिडेन चार्जेज से मुक्त होगा. टोल, पार्किंग और अन्य सभी तरह के एक्स्ट्रा फीस से भी मुक्ति मिलेगी. साथ ही 24 घंटे, सातों दिन हेल्पलाइन सारथियों के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगी. फिलहाल इसकी शुरुआत गुजरात के कुछ शहरों, दिल्ली और एनसीआर में हो रही है. लेकिन अगले 3 साल से भी कम समय में भारत टैक्सी देश के हर राज्य और हर बड़े शहर तक पहुंच जाएगी.
भारत टैक्सी के जरिए लोग ऑटो, कार और बाइक टैक्सी बुक कर सकेंगे. गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर इसका मोबाइल ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. यहां ध्यान रखना जरूर है कि, भारत टैक्सी वही ऐप डाउनलोड करें जो सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा जारी किया गया है. Bharat Taxi के नाम से ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर कुछ और कैब सर्विस एप्लीकेशन मौजूद हैं. सही ऐप चुनने के लिए आप उपर दिखाए गए तस्वीर से मोबाइल ऐप के लोगो को मैच करवा सकते हैं.      

  • Related Posts

    मोदी सरकार ने संसद में चर्चा के दौरान क्यों अधिसूचना जारी की है?

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।संसद में एक तरफ नारी शक्ति कानून में संशोधन विधेयक पर बहस चल रही है और दूसरी तरफ ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ 2023 को…

    UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र सरकार को देना है

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।

    अपने दोस्तों के साथ खबर शेयर करें।UGC यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होने जा रही है। इससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल समाचार

    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    • March 10, 2026
    माफी मांगने के बावजूद Arshdeep Singh पर लगा जुर्माना, नहीं मिलेंगे 3 लाख रुपये

    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    • February 19, 2026
    BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले

    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    • February 17, 2026
    पाक‍िस्तान क्रिकेट इत‍िहास का सबसे खराब दौर मोहम्मद युसूफ

    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    • February 7, 2026
    ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    • February 7, 2026
    T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे  बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

    • February 6, 2026
    IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त