ताजा खबरें
निशांत कुमार बनेंगे नेता, CM नीतीश के बेटे की सियासत में होने वाली है एंट्रीकोई Iran-Iraq तो कोई Saudi में फंसा, दो दिन से नहीं हुई अपनों से बात Iran newsईरान के हमलों में अमेरिका को कितना नुकसान? 500 से ज्यादा सैनिक हताहत,Iran khamenei news in hindi, जौनपुर में आक्रोश, शिया समुदाय ने US Israelनागपुर के बारूद कारखाने में भीषण विस्फोट, 15 की मौत, 18 गंभीर रूप से घायलPatna University छात्र संघ चुनाव में मतदान के दौरान हंगामा Rinkal Yadavजम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास 67 साल में पहली बार जीता रणजी ट्रॉफीपटना हाईकोर्ट को मिलेंगे 9 नए जज, सुप्रीम कोर्ट इन नामों की सिफारिशArvind kejriwal बोले- सच जीता कोर्ट ने भी कह द‍िया केजरीवाल कट्टर ईमानदारइस्लामाबाद में अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक, मुनीर का सलाहकार मारा गया

आज का अपडेट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी जल्द राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. जनता दल यूनाइडेट में उनकी एंट्री को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. पार्टी उनके शामिल होने और नई जिम्मेदारा को लेकर जल्द ही ऐलान करेगी. #peparnews
बिहार की राजनीति में जल्द ही एक और राजनीतिक परिवार का आगाज होने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के बारे में कहा जा रहा है कि वह जल्द ही राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. अगर निशांत राजनीति में आते हैं कि नीतीश कुमार का परिवार भी राजनीतिक परिवार की लिस्ट में शामिल हो जाएगा.
माना जा रहा है कि निशांत की राजनीति में एंट्री का ऐलान होली के बाद इसी महीने में किया जा सकता है.नीतीश सरकार के राज्य मंत्री श्रवण कुमार ने आज मंगलवार को कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री तय हो गई है, और जनता दल यूनाइटेड (JDU) जल्द ही इस फैसले का औपचारिक ऐलान करेगा.
JDU के वरिष्ठ नेता का कहना है कि निशांत कुमार को पार्टी में “बड़ी जिम्मेदारी” दी जाएगी.उन्होंने समाचार एजेंसी PTI से कहा, “अब, यह साफ हो गया है, और यह फाइनल है कि निशांत कुमार जल्द ही सक्रिय राजनीति में आएंगे. पार्टी अगले एक-दो दिन में इस बारे में औपचारिक ऐलान करेगी. पार्टी कार्यकर्ता कई सालों से निशांत के राजनीति में आने की मांग कर रहे थे. अब होली से पहले इस तरह की खबर से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक खाते उत्साहित हैं.
क्या राज्यसभा भेजे जाएंगे निशांतराज्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी. हालांकि उन्हें कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी, यह अगले एक-दो दिन में तय हो जाएगा.”यह पूछे जाने पर कि क्या निशांत कुमार को राज्यसभा भेजा जा सकता है, श्रवण कुमार ने कहा, “कुछ भी हो सकता है.” श्रवण कुमार, जो एक दशक से ज्यादा समय से राज्य कैबिनेट में मंत्री हैं, उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश का बेहद करीबी माना जाता है.नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए काफी समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी को चलाने के लिए निशांत कुमार राजनीति में उतर सकते हैं. #peparnews
हालांकि निशांत राजनीति में आने से बचते रहे हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से यह मांग की जाने लगी थी कि निशांत सक्रिय राजनीति में आएं और अपने पिता की विरासत को आगे लेकर जाएं.

ईरान-इजराइल युद्ध के चलते खाड़ी देशों में फंसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों परिवारों में दहशत है। इंटरनेट और नेटवर्क बाधित होने से शनिवार रात से अपनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. परिजन टीवी और मोबाइल पर नजरें गड़ाए हुए हैं और सरकार से सुरक्षित वापसी की गुहार लगा रहे हैं. #peparnews
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के हालात और खाड़ी देशों (इराक, सऊदी अरब आदि) में जारी तनाव का असर अब गौतम बुद्ध नगर में साफ दिखाई दे रहा है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई परिवारों के सदस्य इन देशों में पढ़ाई, नौकरी, धार्मिक यात्रा या पर्यटन के लिए गए हुए हैं. युद्ध के ताजा हालात के बीच कई लोगों का अपने परिजनों से संपर्क टूट गया है, जिससे यहां बेचैनी और डर का माहौल है. इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के कारण शनिवार रात करीब 11 बजे के बाद से कई परिवारों की अपने बच्चों और रिश्तेदारों से बात नहीं हो पाई है.
ग्रेटर नोएडा के चोला (छोल्स) गांव की रहने वाली फातिमा अपने बेटे मुर्तजा से मिलने ईरान के कुम शहर गई थीं. मुर्तजा वहां मनोविज्ञान (साइकोलॉजी) की पढ़ाई कर रहा है. परिजनों के अनुसार, फातिमा को कुछ दिनों में वापस लौटना था, लेकिन युद्ध छिड़ने के कारण वह वहीं फंस गई हैं. शनिवार रात के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो सका है. हालांकि, जिस इलाके में वे रह रहे हैं, वहां सीधे हमले की सूचना नहीं है, लेकिन आसमान में धुएं का गुबार और धमाकों की आवाजें साफ सुनाई दे रही हैं.
चोला निवासी साकिब रजा ने बताया कि उनके दो भाई, असद रजा और असकरी रजा, पिछले 6 वर्षों से ईरान के कुम शहर में रह रहे हैं. शनिवार रात 11 बजे के बाद से उनसे कोई बात नहीं हो पाई है. पहले मिली जानकारी के अनुसार, वहां जिस दिशा में नजर जाती है, मिसाइल गिरने के बाद धुएं का गुबार दिखाई देता है. सायरन की आवाजें लगातार गूंज रही हैं. स्थानीय प्रशासन लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों और बेसमेंट में शिफ्ट कर रहा है. दुकानों पर राशन और जरूरी सामान लेने वालों की लंबी कतारें लगी हैं.

इराक और सऊदी अरब में भी दहशत

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बढ़ी चिंता

ईरान के हमलों में अमेरिका को कितना नुकसान? IRGC का बड़ा दावा 500 से ज्यादा सैनिक हताहत, अब्राहम लिंकन पर दागीं मिसाइलें, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने बड़ा दावा किया है. IRGC के हवाले से बताया गया है कि ईरानी हमलों में अब तक 560 अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं. #peparnews 
ईरान के अमेरिकी एयरबेस और इजरायल जवाबी हमले तेज कर दिए हैं. इजरायल और अमेरिका भी ईरान पर लगातार हमले कर रहा है. इस बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स IRGC ने बड़ा दावा किया है. IRGC के हवाले से बताया गया है कि ईरानी हमलों में अब तक 560 अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं. इसके अलावा अब्राहम लिंकन पर भी चार बेलिस्टिक मिसाइलें दागीं गई है. जिससे अमेरिका को भारी नुकसान हुआ है.
हालांकि, इस दावे की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और अमेरिकी पक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया या आंकड़े सामने आना बाकी हैं. यूएस ने अभी तक सिर्फ तीन अमेरिकी सैनिकों के मौत की पुष्टि की है. इस बीच ट्रंप की तरफ से भी बड़ा बयान सामने आया है. ट्रंप का कहना है कि ईरान पर जवाबी हमले जारी रहेंगे. ईरान से अपने सैनिकों की मौत का बदला लिया जाएगा. इस बीच ईरान के समर्थन हिजबुल्लाह भी उतर आया है. हिजबुल्लाह भी इजरायल पर लगातार हमले कर रहा है. वहीं ईरान का दावा है कि उसने US और इजरायल को बहुत भारी नुकसान पहुंचाया है.
कुवैत में अमेरिकी नौसेनिक एयरबेस बंद, IRGC ने एक और बड़ा दावा किया है. IRGC का कहना है कि उसने फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य में US और UK तेल टैंकरों पर मिसाइलों से हमला किया है. ये टैंक वहां जल रहे हैं. इसके अलावा उसने कुवैत में अमेरिकी नौसेनिक एयरबेस पर भी मिसाइलें दागीं हैं. US ने इसे अब पूरी तरह से बंद कर दिया है. यहां सैकड़ों की संख्या में तैनात अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं. हालांकि अभी तक कुवैत शासन और यूएस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है.
कुवैत के बेस पूरी तरह से तबाह किए, ईरान का दावा है कि उसने कुवैत के बेस को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. इसे अब इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. इसीलिए यूएस ने इस एयरबेस को बंद कर दिया है. इसके अलावा बहरीन में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर लगातार ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर उसे भारी नुकसान पहुंचाया गया है.
 तेज कर दिए हैं. इजरायल और अमेरिका भी ईरान पर लगातार हमले कर रहा है. इस बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC ) ने बड़ा दावा किया है. IRGC के हवाले से बताया गया है कि ईरानी हमलों में अब तक 560 अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं. इसके अलावा अब्राहम लिंकन पर भी चार बेलिस्टिक मिसाइलें दागीं गई है. जिससे अमेरिका को भारी नुकसान हुआ है.
हालांकि, इस दावे की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और अमेरिकी पक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया या आंकड़े सामने आना बाकी हैं. यूएस ने अभी तक सिर्फ तीन अमेरिकी सैनिकों के मौत की पुष्टि की है. इस बीच ट्रंप की तरफ से भी बड़ा बयान सामने आया है. ट्रंप का कहना है कि ईरान पर जवाबी हमले जारी रहेंगे. ईरान से अपने सैनिकों की मौत का बदला लिया जाएगा. इस बीच ईरान के समर्थन हिजबुल्लाह भी उतर आया है. हिजबुल्लाह भी इजरायल पर लगातार हमले कर रहा है. वहीं ईरान का दावा है कि उसने US और इजरायल को बहुत भारी नुकसान पहुंचाया है.
जंग का असर करेंसी पर, ईरान की मुद्रा में रिकॉर्ड गिरावट, 1 रियल की इतने रुपए है कीमत, कुवैत में अमेरिकी नौसेनिक एयरबेस बंद, IRGC ने एक और बड़ा दावा किया है. IRGC का कहना है कि उसने फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य में US और UK तेल टैंकरों पर मिसाइलों से हमला किया है. ये टैंक वहां जल रहे हैं. इसके अलावा उसने कुवैत में अमेरिकी नौसेनिक एयरबेस पर भी मिसाइलें दागीं हैं. US ने इसे अब पूरी तरह से बंद कर दिया है. यहां सैकड़ों की संख्या में तैनात अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं. हालांकि अभी तक कुवैत शासन और यूएस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है.
कुवैत के बेस पूरी तरह से तबाह किए, ईरान का दावा है कि उसने कुवैत के बेस को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. इसे अब इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. इसीलिए यूएस ने इस एयरबेस को बंद कर दिया है. इसके अलावा बहरीन में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर लगातार ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर उसे भारी नुकसान पहुंचाया गया है.
एयरबेस का काफी बड़े हिस्से नुकसान पहुंचाया गया है. ईरान का दावा है कि अमेरिकी एयरबेसों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं. #peparnews कौन है इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC)?इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद एक अलग पैरेलल फोर्स के तौर पर बनाया गया था ताकि सिर्फ देश की सीमाओं की ही नहीं, बल्कि क्रांतिकारी शासन की भी रक्षा की जा सके. रेगुलर मिलिट्री से अलग, IRGC सीधे ईरान के सुप्रीम लीडर को रिपोर्ट करता है। इसका अपना कमांड स्ट्रक्चर है, जो डिफेंस मिनिस्ट्री से अलग है. इसकी अपनी ग्राउंड, नेवल और एयर ब्रांच हैं, साथ ही दूसरी जरूरी यूनिट्स भी हैं.

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के विरोध में जौनपुर में हजारों शिया प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका-इजरायल के खिलाफ मोर्चा खोला. ‘हर घर से हुसैनी निकलेगा’ के नारों के साथ कल्लू इमामबाड़ा पर प्रदर्शन हुआ. मौलाना कल्बे जवाद ने देश भर में तीन दिन के शोक का ऐलान किया है. #
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिकी और इजरायली हमले में हुई मौत की खबर ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में उबाल पैदा कर दिया है. रविवार को जिले के कोने-कोने से हजारों की संख्या में शिया समुदाय के पुरुष, महिलाएं और बच्चे सड़कों पर उतर आए. हाथों में खामेनेई के पोस्टर और काले झंडे लिए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
जौनपुर के कल्लू इमामबाड़ा पर हजारों का हुजूम इकट्ठा हुआ. इस दौरान प्रदर्शनकारियों के बुलंद हौसले और गुस्से ने पूरे माहौल को गमगीन और उत्तेजित कर दिया. भीड़ से एक ही आवाज गूंज रही थी- तुम एक हुसैनी मारोगे, हर घर से एक और हुसैनी निकलेगा”. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शहादत से यह आंदोलन खत्म नहीं होगा, बल्कि और भी मजबूत होकर उभरेगा.
मशहूर शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जवाद ने इस हमले को ‘कायरतापूर्ण आतंकवादी हमला’ करार दिया है. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा- अयातुल्ला खामेनेई हमेशा शहादत की दुआ करते थे और वे जंग लड़ते हुए शहीद हुए हैं. हमारे मजहब में शहादत सबसे बड़ा मर्तबा है. खामेनेई का खून रायगा नहीं जाएगा.
शहीद के खून के कतरे से वो इंकलाब पैदा होता है जिसमें जालिम डूब जाते हैं. डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ने खामेनेई को शहीद नहीं किया, बल्कि अपने खुद के ‘डेथ वारंट’ पर दस्तखत कर दिए हैं. उनकी मौत बेहद बदतर होगी.

3 दिन का शोक और बाजार बंद रखने की अपील

जौनपुर में प्रदर्शन करता हुआ
मौलाना कल्बे जवाद ने पूरे देश के शिया समुदाय से तीन दिवसीय शोक मनाने का आह्वान किया है. उन्होंने अपील की है कि लोग स्वेच्छा से अपनी दुकानें और कारोबार बंद रखें. पूरे मुल्क में एक ही समय पर शोक सभाएं और कैंडल मार्च निकाले जाएं. घरों पर काले झंडे लगाकर विरोध दर्ज कराया जाए. #peparnews 

प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जौनपुर में प्रदर्शन करता हुआ फोटो
जौनपुर में बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है. कल्लू इमामबाड़ा और संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे.

Nagpur Katol SBL Factory Blast: नागपुर के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हुए विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये जानकारी नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने दी. #peparnews 
महाराष्ट्र के नागपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्फोट हुआ. दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये जानकारी नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने दी.
ये विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक विस्फोटक निर्माता कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में हुआ. पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह लगभग 6 से 7 बजे के बीच घटी. राउलगांव स्थित एसबीएल कंपनी खनन में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक और अन्य विस्फोटक बनाती है. सुबह जब मजदूर काम पर लौटे, तभी विस्फोटक बनाने की प्रक्रिया के दौरान अचानक एक जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी. #peparnews 

कई मजदूरों के अंदर फंसने की आशंका

बताया जा रहा है कि धमाके के समय कंपनी की उस यूनिट में करीब 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे. धमाके के बाद कंपनी में भीषण आग लग गई और धुआं पूरे इलाके में फैल गया. अब तक 15 घायलों को निकालकर नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, आशंका है कि कुछ मजदूर अभी भी अंदर फंसे हुए हैं और स्थानीय प्रशासन व बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं.

पटना यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट यूनियन चुनाव में स्टूडेंट्स के वोट डालने की वजह से काफी चहल-पहल है। वोटिंग सुबह 8:30 बजे शुरू हुई और पूरे यूनिवर्सिटी कैंपस को कवर करने के लिए 14 इलाकों में बंटे 41 पोलिंग स्टेशनों पर दोपहर 2:30 बजे तक चलेगी। #peparnews
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का आज मतदान हो रहा है। मतदान के दौरान जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष पद उम्मीदवार रिंकल यादव ने हंगामा किया। रिंकल यादव ने बताया मत पत्र में उनका नाम रिंकल यादव की जगह रिंकल कुमार कर दिया गया है। उनका कहना है कि इस कारण से उनके समर्थकों में मतदान करने में कंफ्यूजन होगा, जिसके कारण उन्होंने मतदान केंद्र साइंस कॉलेज पर पहुंचकर वैलेट पेपर को फेंक कर विरोध किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।
जानकारी के मुताबिक मतदान सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ।  वोटिंग 41 पोलिंग स्टेशनों पर दोपहर 2:30 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम 4:30 बजे काउंटिंग शुरू होगी। नतीजे देर रात तक घोषित होने की उम्मीद है। करीब 19 हजार छात्र मतदान करेंगे। 

अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

कुल 40 उम्मीदवार पांच सेंट्रल पैनल पोस्ट के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 45 स्टूडेंट्स काउंसलर पोस्ट के लिए मुकाबला में हैं। पांच काउंसलर बिना किसी विरोध के चुने गए और उनकी औपचारिक घोषणा भी आज की जाएगी। प्रेसिडेंट पोस्ट के लिए सबसे ज़्यादा मुकाबला है, जिसमें 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। वाइस-प्रेसिडेंट के लिए आठ, जनरल सेक्रेटरी के लिए नौ और जॉइंट सेक्रेटरी और ट्रेज़रर के लिए छह-छह स्टूडेंट्स चुनाव लड़ रहे हैं।  

वाइस-चांसलर ने मतदान करने की अपील की

इलेक्शन कैंपेन के दौरान, कैंडिडेट्स ने कैंपस की ज़रूरी चिंताओं जैसे लाइब्रेरी फैसिलिटी, डिजिटल एजुकेशन, हॉस्टल की कंडीशन, एकेडमिक अरेंजमेंट और एग्जामिनेशन सिस्टम पर फोकस किया। स्टूडेंट्स को उम्मीद है कि नया यूनियन इन मुद्दों को सुलझाएगा। पटना यूनिवर्सिटी की वाइस-चांसलर, नमिता सिंह ने स्टूडेंट्स से शांति और ज़िम्मेदारी से हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा, “यूनिवर्सिटी की पहचान उसके स्टूडेंट्स से होती है।  #peparnews 
एडमिनिस्ट्रेशन ने किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए पटना डिस्ट्रिक्ट अथॉरिटीज़ की मदद से काउंटिंग साइट पर मज़बूत सिक्योरिटी अरेंजमेंट किए हैं। वाइस-चांसलर ने ज़ोर देकर कहा कि स्टूडेंट यूनियन सिर्फ़ चुने हुए रिप्रेजेंटेटिव्स की बॉडी नहीं है, बल्कि यूनिवर्सिटी की आवाज़ है। उन्होंने सभी स्टूडेंट्स को वोट देने और लीडर्स को समझदारी से चुनने के लिए बढ़ावा दिया, और उन्हें याद दिलाया कि आज उनके फ़ैसले यूनिवर्सिटी का भविष्य बनाएंगे।

Ranji Trophy Final जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम ने भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है. रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में उन्होंने कर्नाटक को हराकर पहली बार यह खिताब अपने नाम किया है. #peparnews 
Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर ने घरेलू क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जम्मू-कश्मीर की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मजबूत मानी जा रही कर्नाटक की टीम को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया. जम्मू-कश्मीर ने 1959-60 में रणजी ट्रॉफी में पहली बार हिस्सा लिया था. तब से 67 साल बीत चुके हैं, और टीम को अब तक कोई खिताब नहीं मिला था. उनकी पहली जीत 1982-83 में सेना के खिलाफ आई थी, लेकिन अब वह चैंपियन बन गई है.
जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में ही एकतरफा किया मुकाबला मैच में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में कर्नाटक की टीम सिर्फ 293 रन पर सिमट गई. दूसरी पारी में भी जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों ने शानदार लय बरकरार रखी. कामरान इकबाल ने 160 रन की बेहतरीन पारी खेली, वहीं साहिल ने भी शतक जड़कर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई. दूसरी पारी के बाद टीम की कुल बढ़त 630 रन से ज्यादा हो गई, जिससे मुकाबला पूरी तरह एकतरफा हो गया और अंत में मैच का ड्रॉ करने का फैसला लिया गया.
नियमों के मुताबिक, रणजी ट्रॉफी में मुकाबला रद्द होने पर पहली पारी के आधार पर नतीजा निकाला जाता है. जो भी टीम पहली पारी में बढ़त हासिल करने में कामयाब रहती है, उसको विजेता घोषित किया जाता है. इस नियम के चलते जम्मू-कश्मीर की टीम ये मैच अपने नाम करने में कामयाब रही. बता दें,
जम्मू-कश्मीर ने पहली बार ही फाइनल में जगह बनाई थी और वह ट्रॉफी भी अपने नाम करने में कायमाब रही. इस ऐतिहासिक पल के दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हुबली में मौजूद रहे. उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को खेल के प्रति प्रेरित करेगी. #peparnews 
आकिब नबी रहे जीत के हीरो इस टूर्नामेंट में जम्मू-कश्मीर की जीत के तेज गेंदबाज आकिब नबी रहे. आकिब नबी ने टूर्नामेंट में कुल 60 विकेट हासिल किए. वह इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने. फाइनल मैच की पहली पारी में भी उन्होंने 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इससे पहले सेमीफाइनल में भी वह 9 विकेट चटकाने में कामयाब रहे थे. वहीं, क्वार्टर फाइनल मैच में उन्होंने कुल 12 विकेट हासिल किए थे.

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के लिए 9 नए जजों के नामों की सिफारिश की है, जिससे हाईकोर्ट में जजों की कमी कुछ हद तक दूर होगी. वर्तमान में 38 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहे हाईकोर्ट में स्वीकृत 53 पदों के मुकाबले बड़ी संख्या में पद खाली हैं. #peparnews 
पटना हाईकोर्ट को जल्द ही 9 नए जज मिलने वाले हैं.सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए 9 अधिवक्ताओं के नामों की सिफारिश की है. इसको लेकर गुरुवार को कॉलेजियम की बैठक हुई थी, जिसमें अधिवक्ताओं को न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई.
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में मो. नदीम सेराज, रंजन कुमार झा, कुमार मनीष, संजीव कुमार, गिरिजीश कुमार, आलोक कुमार, राज कुमार, राणा विक्रम सिंह, विकाश कुमार के नामों पर मंथन हुआ. अब इन नामों को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा.
मौजूदा समय में पटना हाईकोर्ट 38 न्यायाधीशों की कार्यरत संख्या के साथ काम कर रहा है. इस वर्ष तीन न्यायाधीश, जिनमें मुख्य न्यायाधीश एस.के. साहू भी शामिल हैं, सेवानिवृत्त होने वाले हैं. पटना हाईकोर्ट में स्वीकृत न्यायाधीशों की कुल संख्या 53 है. ऐसे में साफ है कि 9 नए जजों की नियुक्ति के बाद भी बड़ी संख्या में पद खाली रहेंगे.
जजों की कमी से जूझ रहा पटना हाईकोर्ट पटना हाईकोर्ट में आज से नहीं बल्कि लंबे समय से जजों की कमी की समस्या से जूझ रहा है. यही वजह है कि इसका सीधा असर काम पर भी देखने को मिलता है. कुल पदों के लगभग आधे जज इस समय हाईकोर्ट में काम कर रहे हैं. स्वीकृत पदों के मुकाबले कार्यरत जजों की संख्या बहुत कम है. ऐसे में मामलों की सुनवाई प्रभावित हो रही है और लंबित केसों का बोझ बढ़ता जा रहा है. नए जजों की नियुक्ति के बाद सीधे तौर पर काम में तेजी देखने को मिलेगी. #peparnews 
कब तक होगा आखिरी फैसला? कॉलेजियम नामों की सिफारिश किए गए नामों को सबसे पहले केंद्र सरकार के पास भेजता है. नामों को जब केंद्र सरकार की तरफ से मंजूरी मिल जाती है, उसके बाद राष्ट्रपति नियुक्ति की अधिसूचना जारी करते हैं. इसके बाद ही नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होती है.
Arvind kejriwal Delhi liquor case court order: द‍िल्‍ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेता अरव‍िंद केजरीवाल और मनीष स‍िसोद‍िया को राउज एवेन्‍यू कोर्ट ने बरी कर दिया है. जैसे ही केजरीवाल कोर्ट का ऑर्डर सुनकर बाहर न‍िकले वे फफक-फफक कर रो पड़े और पास खड़े मनीष स‍िसोद‍िया उन्‍हें ढांढस बंधाते द‍िखे. इस दौरान केजरीवाल ने कहा क‍ि अब कोर्ट ने भी माना है क‍ि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है. #peparnews 
Arvind kejriwal news दिल्‍ली शराब घोटाला मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने बरी कर दिया है. राउज एवेन्‍यू कोर्ट का आदेश आते ही अरविंद केजरीवाल बाहर नि‍कले और पब्‍लि‍क के सामने ही फफक-फफक कर रो पड़े. इस दौरान साथ उनके खड़े मनीष सिसोदिया उन्हें गले लगाकर ढांढस बंधाते रहे.
मिलकर आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए बड़ा राजनीतिक षड़यंत्र रचा और पार्टी के 5 बड़े नेताओं को जेल में डलवा दिया.तत्कालीन मुख्यमंत्री को उसके घर से घसीटकर जेल में डाला गया. केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है. मैंने अपने जीवन में सिर्फ ईमानदारी कमाई है और आज कोर्ट ने भी कह दिया कि केजरीवाल, सिसोदिया और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है.
वहीं बेदाग साब‍ित होने पर मनीष सिसोदिया ने भी इसे सत्य की जीत बताया. सिसोदिया ने कहा, ‘सत्यमेव जयते, एक बार फिर मुझे बाबा साहब अंबेडकर की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर गर्व हो रहा है. मोदी जी, उनकी पूरी पार्टी और उनकी एजेंसियों के द्वारा हमें बेईमान साबित करने के लिए पूरा जोर लगाने के बावजूद आज यह साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं.’
कोर्ट ने सीबीआई को फटकारा, की ये खास ट‍िप्‍पणी बता दें कि दिल्ली की राउज एवेन्‍यू कोर्ट ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत देते हुए उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया है. राउज एवेन्यू कोर्ट के स्‍पेशल जज जितेंद्र सिंह ने आदेश में सीबीआई को कड़ी फटकार भी लगाई. कोर्ट ने कहा कि सीबीआई ने बिना किसी ठोस सबूत के दोनों नेताओं को फंसाया. #peparnews 
इतना ही नहीं कोर्ट ने केजरीवाल और सिसोदिया को लेकर दाखिल की गई चार्जशीट में भी कमियों की ओर इशारा किया. कोर्ट ने कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला नहीं बनता. जबकि अरविंद केजरीवाल को बिना किसी ठोस सबूत के आरोपी बनाया गया.
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए. यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा काबुल, कंधार और पक्तिया में की गई कथित हवाई घुसपैठ के जवाब में हुई. अफगान वायुसेना ने इस्लामाबाद, नौशेरा, जमरूद और एबटाबाद के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया. #peparnews 
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने शुक्रवार को पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए. मंत्रालय के मुताबिक, यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों के जवाब में की गई. सुबह करीब 11 बजे अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के फैजाबाद में सैन्य कैंप को निशाना बनाया. इसके अलावा नौशेरा के आर्मी कैंटोनमेंट, जमरूद की सैन्य कॉलोनी और एबटाबाद में भी कई ठिकानों पर हमले किए गए. इस्लामाबाद में हुई एयरस्ट्राइक में पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के एडवाइजर आशिक की मौत हुई है.
अफगान रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि इन ऑपरेशनों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया और पाकिस्तानी सेना के अहम ठिकानों, केंद्रों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. मंत्रालय ने यह भी कहा कि ये हमले पाकिस्तान द्वारा एक रात पहले अफगान शहरों काबुल, कंधार और पक्तिका में की गई हवाई घुसपैठ के जवाब में किए गए हैं. हालांकि इन हमलों से हुए नुकसान या हताहतों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि हमने जो हमले किए हैं, वह सिर्फ शुरुआत है. हम और बड़े शहरों पर हमले करेंगे.
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की धमकी पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने शुक्रवार सुबह कहा कि अब पाकिस्तान का सब्र खत्म हो गया है और अफगानिस्तान के साथ खुले युद्ध जैसे हालात हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पाकिस्तान चाहता है कि नाटो सेना के जाने के बाद अफगानिस्तान में शांति हो, अब शांति भंग हो. अफगान सरकार की ओर से उनके बयान पर कोई जवाब नहीं आया.
कुछ महीने पहले कतर और तुर्की में दोनों देशों के बीच युद्धविराम की कोशिश हुई थी, लेकिन अब फिर से तनाव बढ़ गया है. अफगानिस्तान का दावा है कि 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कुछ को कब्जे में ले लिया गया. उसने बताया कि उसके 8 सैनिक मारे गये और 11 घायल हो गये. पाकिस्तान के सलाहकार अताउल्लाह तरार ने कहा कि केवल 2 आतंकवादी मारे गए और 3 घायल हो गए. अफगानी हमलों के जवाब में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन गजब लिल हक शुरू किया है. #peparnews 
पाकिस्तान ने 133 लड़ाकों को मारने का दावा किया, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ अली जैदी ने कहा कि कोई भी सैनिक पकड़ा नहीं गया है. उन्होंने दावा किया कि तालिबान के 133 लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए. सीमा पर झड़पों के बाद टोरखम बॉर्डर पर मौजूद कई अफगान शरणार्थियों को सुरक्षित जगह भेजा गया. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, पिछले साल करीब 29 लाख लोग पाकिस्तान से अफगानिस्तान लौटे. इस साल अब तक लगभग 80 हजार लोग लौट चुके हैं.

IAF की बढ़ेगी ताकत 114 राफेल लड़ाकू विमानों की मेगा डील को जल्द मिलेगी मंजूरी

भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता को जबरदस्त बढ़ावा देने के लिए सरकार 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद प्रक्रिया तेज करने वाली है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली…

Champaran को Modi Sarkaar की बड़ी सौगात मोतिहारी में ‘जाम’ से मिलेगी मुक्ति, रक्सौल नेपाल का सफर होगा सुपरफास्ट

मोतिहारी के व्यस्त छतौनी बाईपास पर केंद्र सरकार करोड़ों की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण करा रही है. इसके शुरू होने से बेतिया, मुजफ्फरपुर और नेपाल जाने वाले यात्रियों को…

India US Trade Deal भारत में सस्‍ती हो जाएंगी ये अमेरिकी चीजें

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का ऐलान किया गया है. साथ ही इससे जुड़े एक फ्रेमवर्क भी जारी किया गया है, जिसमें भारत की बहुत सी चीजें अमेरिका…

ICC की सख्ती के आगे झुका Pakistan India संग T20 वर्ल्ड कप मैच

बातचीत के लिए राजी पाकिस्तानी टीम ICC T20 वर्ल्ड कप विवाद को लेकर ICC से बातचीत को तैयार है. इससे लिए उसने ICC से औपचारिक तौर पर अनुरोध किया है.…

महिलाओं को पिक ड्रॉप करेंगी केवल ‘फीमेल’ राइडर Bharat Taxi में मिलेगी ‘सारथी दीदी’ की ख़ास सुविधा

भारत टैक्सी सारथियों और यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा, वहीं सरकार ने महिलाओं के लिए भी इसमें विशेष सुविधा का ऐलान किया है. इस सहकारी कैब सर्विस के माध्यम…

Premanand Maharaj छोटी जाति से हूं भक्त के ये कहने पर प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा?

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने स्पष्ट किया कि हिंदू धर्म में भक्ति को जाति, कुल या जन्म की सीमाओं में बांधा नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि भक्ति का…

T20 वर्ल्ड कप 2026 हमारे बच्चे क्या सीखेंगे बायकॉट विवाद पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का छलका दर्द

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा है कि भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार और उससे जुड़े राजनीतिक विवादों से टीम खुद को दूर रखेगी और टी20 वर्ल्ड…

भारत ने AGNI-3 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, 3500KM है मारक क्षमता… परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम

भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-3’ का सफल परीक्षण किया. यह परीक्षण सामरिक बल कमान की देखरेख में किया गया, जिससे…

IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर 19 का वर्ल्ड चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

India vs England U19 World Cup Final: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने…

नाम बदलने की मांग उपेंद्र कुशवाहा ने सुझाया पटना का नया नाम

बिहार की राजधानी पटना का नाम बदलने की मांग संसद में उठी है। रालोमो के राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए यह…